रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा सचिव गिरिधर अरमने के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल कजाखस्तान में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होगा

प्रविष्टि तिथि: 24 APR 2024 7:23PM by PIB Delhi

रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरमने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए 25-26 अप्रैल, 2024 तक कजाखस्तान के अस्ताना में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस बैठक में रक्षा सहयोग की विभिन्न गतिविधियों सहित शंघाई सहयोग संगठन के भीतर क्षेत्रीय हित के अन्य सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।

रक्षा सचिव मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान भारत का पक्ष रखेंगे। वे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा के लिए शंघाई सहयोग संगठन के मित्र देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे।

***

एमजी/एआर/एनके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2018785) आगंतुक पटल : 555
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil