रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने डीएसएससी, वेलिंगटन में 79वां स्टाफ कोर्स कर रहे अधिकारियों को संबोधित किया


जनरल मनोज पांडे ने मानव संसाधन संबंधी सुधारों के साथ-साथ भारतीय सेना में चल रहे पुनर्संतुलन और पुनर्गठन पर प्रकाश डाला

प्रविष्टि तिथि: 08 APR 2024 6:43PM by PIB Delhi

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 8 अप्रैल 2024 को वेलिंग्टन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज का दौरा किया। थलसेना प्रमुख ने इस दौरान 79वां स्टाफ कोर्स कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों और मित्रवत विदेशी देशों के छात्र अधिकारियों और डीएसएससी के स्थायी कर्मचारियों को संबोधित किया।

थलसेना प्रमुख ने अपने संबोधन में भारतीय सेना की विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों और परिवर्तन सुधारों पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से मानव संसाधन संबंधी सुधारों के साथ चल रहे पुनर्संतुलन और पुनर्गठन पर प्रकाश डाला जो कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को नवीनतम तकनीकी विकास और युद्ध के बदलते चरित्र के साथ अपडेट रहने की आवश्यकता के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने विशेष रूप से तीनों सेनाओं को तालमेल और संयुक्त कौशल पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

***

एमजी/एआर/पीके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2017476) आगंतुक पटल : 333
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil