श्रम और रोजगार मंत्रालय
कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या-फरवरी, 2024
प्रविष्टि तिथि:
20 MAR 2024 8:21PM by PIB Delhi
कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार 1986-87=100) फरवरी 2024 में क्रमशः 1258 और 1269 के आंकड़ों के साथ स्थिर रहा।
घटक राज्यों के सूचकांकों में एक अलग पैटर्न देखा गया। सीपीआई-एएल के मामले में, आठ राज्यों में गिरावट देखने को मिली, जबकि सीपीआई-आरएल के मामले में, सात राज्यों में यह गिरावट देखने को मिली। इसके अतिरिक्त, दो राज्यों के सूचकांक में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला।
सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित मासिक मुद्रास्फीति दर फरवरी 2024 में 7.43 प्रतिशत और 7.36 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि जनवरी 2024 में क्रमशः 7.52 प्रतिशत और 7.37 प्रतिशत थी। यह जनवरी की तुलना में फरवरी में कमी को दर्शाता है।


- अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (सामान्य एवं समूह-वार)
|
समूह
|
कृषि श्रमिक
|
ग्रामीण श्रमिक
|
|
|
जनवरी, 2024
|
फरवरी, 2024
|
जनवरी, 2024
|
फरवरी, 2024
|
|
सामान्य सूचकांक
|
1258
|
1258
|
1268
|
1269
|
|
खाद्य
|
1202
|
1199
|
1207
|
1205
|
|
पान, सुपारी आदि
|
2025
|
2034
|
2035
|
2043
|
|
ईंधन एवं लाइट
|
1325
|
1331
|
1318
|
1323
|
|
कपड़े, बिस्तर और जूते
|
1276
|
1280
|
1331
|
1337
|
|
विविध
|
1298
|
1307
|
1302
|
1311
|


मार्च, 2024 महीने के लिए सीपीआई-एएल और आरएल 19 अप्रैल, 2024 को जारी किया जाएगा।
****
एमजी/एआर/एसके/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2015841)
आगंतुक पटल : 509