उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

उपराष्ट्रपति ने स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल के पहले उड़ान परीक्षण- मिशन दिव्यास्त्र की सफलता की सराहना की


उपराष्ट्रपति ने डीआरडीओ को 'अभूतपूर्व उपलब्धि' के लिए बधाई दी, उन्होंने कहा - यह भारत के विकास पथ के अनुरूप है

Posted On: 11 MAR 2024 7:50PM by PIB Delhi

भारत की उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल के पहले उड़ान परीक्षण- मिशन दिव्यास्त्र की सफलता पर बधाई दी है।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के एक पोस्ट में कहा,

“मिशन दिव्यास्त्र की सफलता पर बधाई!

डीआरडीओ की यह अभूतपूर्व उपलब्धि भारत के समग्र विकास पथ के अनुरूप है। मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक के साथ अग्नि-5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और नवाचार की भावना का प्रमाण है।

***

एमजी/एआर/एचकेपी/डीवी
 



(Release ID: 2013570) Visitor Counter : 918


Read this release in: English , Urdu , Punjabi