सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

दिव्यांग अधिकारिता विभाग ( डीईपीडब्ल्यूडी ) ने अंतर्राष्ट्रीय व्हील चेयर दिवस मनाया

Posted On: 01 MAR 2024 7:00PM by PIB Delhi

आत्म निर्भरता को बढ़ावा देने से लेकर गतिशीलता को बढ़ाने में व्हील चेयर गतिशीलता चुनौतियों से जूझने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करती है। बहरहाल, बहुत से लोगों को अभी भी इस अनिवार्य टूल की सुविधा प्राप्त नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय व्हील चेयर दिवस का आयोजन केवल समारोह आयोजित किए जाने का समय है बल्कि यह जागरूकता बढ़ाने और उन लोगों के प्रति कृतज्ञता जताने का भी एक अवसर है जो गतिशीलता चुनौतियों से जूझने वाले समुदाय की आवश्यकताओं के समय उनकी सहायता करते हैं।

1 मार्च अंतर्राष्ट्रीय व्हील चेयर दिवस के रूप में मनाया जाता है जो व्हील चेयर को समर्पित हैं जिनसे गतिशीलता चुनौतियों से जूझने वाले व्यक्तियों का जीवन सरल बनता है और वे सक्षम बन पाते हैं। दिव्यांग अधिकारिता विभाग ( डीईपीडब्ल्यूडी ) के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय व्हील चेयर दिवस के अवसर पर, राष्ट्रीय संस्थानों तथा कंपोजिट क्षेत्रीय कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों ( पीएसयू ) ने इस उल्लेखनीय दिवस को मनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यकलापों का आयोजन किया।

 

1 - एएलआईएमसीओ ने अपने विभिन्न केंद्रों पर एडीआईपी स्कीम के लाभार्थियों को व्हील चेयर उपलब्ध कराए। कार्यक्रम के दौरान, व्हील चेयर उपयोगकर्ताओं और उनके सहायकों के लिए व्हील चेयर के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण सत्रों का भी आयोजन किया गया।

2 - अंतर्राष्ट्रीय व्हील चेयर दिवस के अवसर पर, सिकंदराबाद के राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन अधिकारिता संस्थान द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं व्हील चेयर के विभिन्न प्रकारों के व्यावहारिक प्रदर्शनों का आयोजन किया गया।

3 - दावनागिरि के कंपोजिट क्षेत्रीय केंद्र ने इस अवसर पर व्हील चेयर उपयोगकर्ताओं और सामान्य नागरिकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

4 - त्रिपुरा के कंपोजिट क्षेत्रीय केंद्र द्वारा नरसिंघगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लोकोमोटर विकलांगता से संबंधित दिव्यांगजनों के लिए एक 100 मीटर की व्हील चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

5 - नेल्लोर के कंपोजिट क्षेत्रीय केंद्र  ( सीआरसी ) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्हील चेयर दिवस के अवसर पर लाभार्थियों के लिए एक जागरूकता रैली तथा क्रीड़ा कार्यकलापों का आयोजन किया गया।

आइये, व्हील चेयर के बहुमूल्य योगदान का सम्मान करें और एक ऐसे विश्व के सृजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का फिर से संकल्प लें जहां गतिशीलता की कोई सीमा हो। अंतर्राष्ट्रीय व्हील चेयर दिवस स्वतंत्रता, सशक्तिकरण और एकता का जश्न मनाने का एक अवसर है।

***

एमजी/एआर/एसकेजे /डीके



(Release ID: 2010755) Visitor Counter : 138


Read this release in: English , Urdu