सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
श्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के बिजनौर एवं पौडी जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर कोटद्वार बाईपास के निर्माण हेतु 691.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी
प्रविष्टि तिथि:
27 FEB 2024 5:59PM by PIB Delhi
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के बिजनौर और पौडी जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर 6 किलोमीटर लंबे 4-लेन कोटद्वार बाईपास के निर्माण हेतु 691.70 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दे दी गई है।
श्री गडकरी ने कहा कि यह मार्ग कोटद्वार शहर के लिए बाईपास के रूप में कार्य करेगा। यह शहर में भीड़भाड़ कम करने और उत्तर प्रदेश से कनेक्टिविटी बढ़ाने में मददगार साबित होगा। इससे राज्य में पर्यटन के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह तीर्थस्थलों केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों तक कनेक्टिविटी में सुधार करेगा।
****
एमजी/एआर/आर/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2009533)
आगंतुक पटल : 386