रक्षा मंत्रालय

नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अंडमान एवं निकोबार कमान (एएनसी) का दौरा किया

Posted On: 09 FEB 2024 8:24PM by PIB Delhi

नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने श्रीमतीकला हरि कुमार, अध्यक्ष (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) के साथ 06 से 09 फरवरी 2024के दौरान अंडमान एवं निकोबार कमान (एएनसी) का दौरा किया। अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ एयर मार्शल साजू बालकृष्णन और डीडब्ल्यूडब्ल्यूए (अंडमान एवं निकोबार क्षेत्र) की अध्यक्ष श्रीमती लता साजू ने पोर्ट ब्लेयर में उनकी आगवानी की।

नौसेना स्टाफ के प्रमुख (सीएनएस)ने अंडमान एवं निकोबार कमान के मुख्यालय का दौरा किया और उन्हें देश की एकमात्र सक्रिय संयुक्त सैन्य कमान की भूमिका एवं उसके महत्वके बारे में जानकारी दी गई। अंडमान एवंनिकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ ने अंडमान एवंनिकोबार द्वीप समूह केभू-रणनीतिक महत्वपर प्रकाश डालातथा सैन्य अभियान का सहयोग करने और एक्ट ईस्टनीति में योगदान देने में अंडमान एवं निकोबार कमान की भूमिका पर जोर दिया। सीएनएस ने विजय बाग का भी दौरा किया तथा अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ तथा एएनसी मुख्यालयके वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में नाविकों के आवास की आधारशिला रखी। उन्होंने आईएनएस उत्क्रोश में प्रिसिजन अप्रोच रडार (पीएआर) का भी उद्घाटन किया। यह सुविधा भारी बारिश और कोहरे जैसी कम दृश्यता की स्थिति में विमान को सुरक्षित रूप से उतारने के लिए अत्यधिकसटीक होरिजेंटल और वर्टिकल गाइडन्स को सक्षम करेगी। सीएनएस ने नेवल जेट्टी, पोर्ट ब्लेयर में आईयूएचडीएसएस (इंटीग्रेटेड अंडरवाटर हार्बर डिफेंस एंड सर्विलांस सिस्टम) का भी उद्घाटन किया, जिससे पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह की सुरक्षा बढ़ गई।

उत्तरी और दक्षिणी द्वीप समूह में एएनसी इकाइयों की यात्रा के दौरान, नौसेना स्टाफ के प्रमुखएडमिरल आर हरि कुमार ने आईएनएस कोहासा, आईएनएस बाज और आईएनएस कार्डिप में नौसेना संचार नेटवर्क (एनसीएन) केंद्रों का उद्घाटन किया, जो एएनसी संचार एवं परिचालन क्षमता को और बढ़ाएगा। नया एनसीएन, संचार में वास्तविक समयमेंस्थितिजन्य जागरूकता और एकजुटता को बढ़ाएगा।

नौसेना स्टाफ के प्रमुख ने कमान की विभिन्न इकाइयों और प्रतिष्ठानों में तैनात कर्मियों के साथबातचीत की, एएनसी की समुद्री सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अंडमान एवं निकोबार कमान के कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।

एनडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष श्रीमती कला हरि कुमार ने एक विशेष डीडब्ल्यूडब्ल्यूए दिवस के दौरान एएनसी की महिलाओं के साथ बातचीत की और एनडब्ल्यूडब्ल्यूए केंद्र का दौरा भी किया। श्रीमती कला हरि कुमार ने पोर्ट ब्लेयर स्थित नेवी चिल्ड्रन स्कूल में वीसी सुविधा ‘सक्षम’ का उद्घाटन किया।

*****

एमजी/एआर/एसके



(Release ID: 2008881) Visitor Counter : 40


Read this release in: English , Urdu