राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी
प्रविष्टि तिथि:
23 FEB 2024 5:14PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ''मैं गुरु रविदासजी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
संत रविदास आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन आस्था और भक्ति के साथ मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने जाति-आधारित और सामाजिक भेदभाव के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया। गुरु रविदासजी ने भक्ति-साधना का पालन करके समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया। उन्होंने समाज में शांति, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश फैलाया। उन्होंने लोगों को आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया।
आइए, हम उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और अपने राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें।”
राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें
***
एमजी/एआर/आरपी/आईपीएस/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2008454)
आगंतुक पटल : 253