राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति 19 से 23 फरवरी तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 18 FEB 2024 8:37PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 19 से 23 फरवरी 2024 तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा करेंगी।

19 फरवरी को राष्ट्रपति शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी और सेलुलर जेल परिसर और संग्रहालय का दौरा करेंगी। वह सेल्युलर जेल में लाइट एंड साउंड शो भी देखेंगी। बाद में, राष्ट्रपति उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेने के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान, पोर्ट ब्लेयर का दौरा करेंगी।

20 फरवरी को राष्ट्रपति इंदिरा प्वाइंट और कैंपबेल बे का दौरा करेंगी। इसके बाद वह सुभाष चंद्र बोस द्वीप जाएंगी और लाइट एंड साउंड कार्यक्रम में शामिल होंगी।

21 फरवरी को राष्ट्रपति राज निवास, पोर्ट ब्लेयर में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। उसी दिन वह राधानगर समुद्र तट पर सेना के युद्धाभ्यास का प्रदर्शन भी देखेंगी।

********

एमजी/एआर/आरपी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2007741) आगंतुक पटल : 158
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi