कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा और आसियान के महासचिव महामहिम डॉ. काओ किम होर्न के बीच आज नई दिल्ली में बैठक हुई


केंद्रीय मंत्री ने श्रीअन्न (मिलेट्स) को मुख्यधारा में लाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया

भारत और आसियान संयुक्त रूप से भारत की विशेषज्ञता और वैज्ञानिक क्षमता का उपयोग करके स्थायी कृषि, कृषि क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और आसियान सदस्य देशों में कृषक समुदाय को लाभ पहुंचाने के लिए हानिकारक कृषि रसायनों को कम करने जैसी चुनौतियों के समाधान की दिशा में कार्य कर सकते हैं- महामहिम डॉ. काओ किम होर्न

Posted On: 14 FEB 2024 8:37PM by PIB Delhi

आसियान के महासचिव महामहिम डॉ. काओ किम होर्न के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा से भेंट की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001NC1Z.jpg

केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का शानदार स्वागत करते हुए भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अनुरूप अपनी विदेश नीति के प्रमुख स्तंभ के रूप में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के साथ अपने संबंधों को महत्व देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। केंद्रीय मंत्री ने कृषि के क्षेत्र में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए वर्तमान आसियान-भारत संबंधों को और मज़बूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि भारत का नियमित रूप से आसियान-भारत कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होना इस वचनबद्धता की पुष्टि करता है कि भारत और आसियान खाद्य सुरक्षा सहित आपसी हितों के मुद्दों पर मिलकर कार्य करना जारी रखेंगे। इस संदर्भ में आसियान-भारत मिलेट महोत्सव के सफल आयोजन का स्मरण करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने मिलेट को मुख्यधारा में लाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता का उल्लेख किया। केंद्रीय मंत्री ने आईसीएआर के विभिन्न संस्थानों में कटाई के पश्चात कृषि सहित आसियान सदस्य देशों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी घोषणा की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KZ8Z.jpg

आसियान महासचिव महामहिम डॉ. काओ किम होर्न ने आसियान-भारत प्रारूप के तहत कृषि सहयोग पर भारत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कृषि उत्पादों, सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों, विनिमय कार्यक्रमों, जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर कार्य का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि भारत और आसियान संयुक्त रूप से स्थायी कृषि, कृषि क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर सकते हैं और इन चुनौतियों से निपटने में भारत की विशेषज्ञता और वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग करके आसियान सदस्य देशों में कृषक समुदाय को लाभ पहुंचाने के लिए हानिकारक कृषि रसायनों में कमी लाई जा सकती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003N7XR.jpg

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री ने सामान्य रूप से भारत-आसियान साझेदारी को मजबूत करते हुए इसका विस्तार करने और विशेष रूप से कृषि पर सहयोग के लिए भारत के निरंतर समर्थन की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0041XNT.jpg

 

*******

एमजी/एआर/एसएस/एजे



(Release ID: 2006199) Visitor Counter : 134


Read this release in: English , Urdu