सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में 8,038 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 499 किमी लंबी 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी

प्रविष्टि तिथि: 30 JAN 2024 7:21PM by PIB Delhi

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज मध्य प्रदेश के भोपाल में 8,038 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कुल 499 किलोमीटर लंबाई की 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001VETZ.jpg

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी.शर्मा, राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री श्री राकेश सिंह उपस्थित थे।

परियोजनाओं में अयोध्या बाईपास खंड का चौड़ीकरण, बुधनी से शाहगंज खंड का 4-लेन चौड़ीकरण, शाहगंज से बारी तक 4-लेन चौड़ीकरण, मुरैना में 2-लेन निर्माण, अंबाह और पोरसा बाईपास, मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा से श्योपुर गोरसा का 2-लेन निर्माण शामिल है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020GWQ.jpg 

बुधनी से शाहगंज खंड के चौड़ीकरण से राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। सीहोर और रायसेन को जोड़ने वाली सड़क मध्य प्रदेश में तीन राजमार्गों को जोड़ेगी। अयोध्या बाईपास सेक्शन के चौड़ीकरण से कानपुर से भोपाल जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़कों के निर्माण, पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण के साथ मध्य प्रदेश एक नए औद्योगिक और कृषि केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

*****


एमजी/एआर/आरकेजे/एजे


(रिलीज़ आईडी: 2005155) आगंतुक पटल : 199
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu