युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के दूसरे दिन दो स्वर्ण पदक जीतकर दिल्ली दूसरे स्थान पर पहुंच गई


प्रतियोगिता के दूसरे दिन पंजाब, गुजरात, चंडीगढ़, मणिपुर ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना खाता खोला

Posted On: 21 JAN 2024 8:44PM by PIB Delhi

मेजबान तमिलनाडु और दिल्ली ने रविवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के दूसरे दिन दो-दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि पंजाब, गुजरात, चंडीगढ़ और मणिपुर ने अपनी तालिका में एक-एक पदक जोड़ा।

नव्या एसएच ने लड़कियों के पारंपरिक योग में दिन का पहला स्वर्ण जीता और फेंसर अर्लिन एवी ने लड़कों की तलवारबाजी में हरियाणा के लक्ष्य बडसेर को 15-14 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस तरह तमिलनाडु ने चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं।

जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोिजत जूडो प्रतियोगिता में दो गोल्ड और दो रजत पदक जीतने के बाद दिल्ली पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

लड़कियों के 48 किग्रा वर्ग में तन्नु मान ने अपने ही साथी जानवी यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि अनुराग सागर ने पंजाब के नकुल अरोड़ा को हराकर लड़कों के 55 किग्रा में शीर्ष स्थान हासिल किया। दीक्षा ने लड़कियों के 44 किग्रा वर्ग में गुजरात की अंकिता एन से हारकर रजत पदक हासिल किया।
चंडीगढ़ की सपना (गर्ल्स 40 किग्रा) और पंजाब के शिवांश वशिष्ठ (बॉयज 50 किग्रा) ने अन्य स्वर्ण पदक जीते।

इससे पहले दिन में, तमिलनाडु की नव्या एसएच ने लड़कियों के पारंपरिक योग वर्ग में 64.75 के कुल स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल करके योगासन में राज्य की पदक तालिका में दूसरा स्वर्ण पदक जोड़ा। पश्चिम बंगाल की अरण्या हुतैत (64.42 अंक) और रितु मंडल (63.5 अंक) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।


टीएनपीईएसयू में खेली जा रही तलवारबाजी प्रतियोगिता में मणिपुर के के. अभिनाश ने बॉयज कैटिगरी के फाइनल में महाराष्ट्र के तेजस पाटिल को हराया।


कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियन हरियाणा ने महाराष्ट्र पर 45-28 की आसान जीत के साथ राजस्थान के खिलाफ फाइनल मुकाबले की तैयारी की। राजस्थान ने इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में तमिलनाडु को 41-23 से हराया था।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001M99R.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BB11.jpg


नतीजे (शाम 7 बजे तक) :

मेडल टैली : https://youth.kheloindia.gov.in/medal-tally

बास्केटबाल
गर्ल्स
ग्रुप ए : महाराष्ट्र ने केरल को 81-54 से हराया; तमिलनाडु ने चंडीगढ़ को 109-45 से हराया
ग्रुप बी : पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 88-25 से हराया।


बॉयज
ग्रुप ए : उत्तर प्रदेश ने मिजोरम को 109-52 से शिकस्त दी
ग्रुप बी : राजस्थान ने चंडीगढ़ को 76-74 से हराया; तमिलनाडु ने कर्नाटक को 99-72 से हराया

मुक्केबाजी (क्वॉर्टर फाइनल)
फेंसिंग (तलवारबाजी)
बॉयज:
तलवारबाजी ; स्वर्ण पदक मैच अर्लिन एवी (टीएन) ने लक्ष्य बडसेर (हरियाणा) को 15-14 से हराया; कांस्य : अभिषेक (हरियाणा), शिरीष अंगल (महाराष्ट्र)

फॉइल : के अभिनाश (एमएएन) ने तेजस पाटिल (महाराष्ट्र) को 15-9 से हराया : कांस्य: सचिन (हरियाणा), रोहन शाह (महाराष्ट्र)

जूडो:
गर्ल्स
40 किग्रा : स्वर्ण - सपना (सीएचजी), रजत - सौम्या रानी कडापाला (एपी), कांस्य - कृतिका सोनी (एचपी), नीलम (यूटीआर)

44 किग्रा : स्वर्ण : अंकिता एन (गुजरात), रजत - दीक्षा (दिल्ली); कांस्य - रोशिविना एम (एमएएन), युविका टोकस (दिल्ली)

48 किग्रा : स्वर्ण - तन्नु मान (दिल्ली), रजत - जानवी यादव (दिल्ली), कांस्य - भक्ति भोसले (महाराष्ट्र), नैन्सी (हरियाणा)

बॉयज
50 किग्रा : स्वर्ण - शिवांश वशिष्ठ (पंजाब), रजत - मोहित मूल्या (महाराष्ट्र), कांस्य - रिकसन देबबर्मा (टीआरआई), तांग टाडा (एआरपी)
55 किग्रा : स्वर्ण - अनुराग सागर (दिल्ली), रजत - नकुल अरोड़ा (पंजाब), कांस्य - ओम समीर एच (महाराष्ट्र), योहेनबा वाई (एमएएन)

हॉकी
गर्ल्स
ग्रुप ए : छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को 6-0 से हराया; मध्य प्रदेश ने मिजोरम को 4-2 से हराया
ग्रुप बी : ओडिशा ने झारखंड को 5-1 से हराया; हरियाणा ने पंजाब को 10-0 से हराया

बॉयज :

ग्रुप ए : ओडिशा ने तमिलनाडु को 6-1 से, मध्य प्रदेश ने पंजाब को 3-2 से हराया

ग्रुप बी :

कबड्‌डी (सेमीफाइनल- रिपोर्ट बनाने तक)

बॉयज : राजस्थान ने तमिलनाडु को 41-23 से हराया; हरियाणा ने महाराष्ट्र को 45-28 से हराया

स्क्वैश (8 का राउंड)

गर्ल्स : 1-पूजा आरती (टीएन) ने यशी जैन (राजस्थान) को 11-4, 11-4, 11-6 से हराया; शमीना रियाज (टीएन) ने खुशबू (यूपी) को 11-2, 11-0, 11-4 से हराया; दीपिका वी (टीएन) ने छवि सरन (राजस्थान) को 11-5, 11-6, 11-9 से हराया; 2-निरुपमा दुबे (महाराष्ट्र) ने उन्नति त्रिपाठी (यूपी) को 14-12, 5-11, 12-10, 14-16, 11-9 से हराया

बॉयज : 1-तनवीत सिंह मुंद्रा (एमपी) ने अंश त्रिपाठी (यूपी) को 11-8; 11-6, 11-6 से हराया; संदेश पीआर (टीएन) ने एल मेय्यपन (टीएन) को 11-9, 11-9, 11-5 से हराया; अरिहंत केएस (टीएन) ने करण यादव (यूपी) को 11-9, 4-11, 11-2, 11-8 से हराया; 2-आर्यन प्रताप सिंह (यूपी) ने अलालोकित सिंह (राजस्थान) को 14-12, 12-14, 11-5, 8-11, 11-9 से हराया

योगासन

गर्ल्स : पारंपरिक: सोना - नव्या एसएच (टीएन) 64.75 अंक; रजत - अरण्य हुतैत (पश्चिम बंगाल) 64.42; कांस्य - रितु मंडल (पश्चिम बंगाल) 63.5

केआईवाईजी 2023, तमिलनाडु के बारे में

19 से 31 जनवरी तक छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे हैं। यह पहली बार है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स दक्षिण भारत में आयोजित किए जा रहे हैं। खेल तमिलनाडु के चार शहरों चेन्नई] मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में खेले जा रहे हैं। खेलों का शुभंकर वीरा मंगई है। रानी वेलु नचियार, जिन्हें प्यार से वीरा मंगई कहा जाता है। वह एक भारतीय रानी थीं, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। शुभंकर भारतीय महिलाओं की वीरता और भावना का प्रतीक है, जो नारी शक्ति की ताकत को दिखाता है। खेल के लोगो में कवि तिरुवल्लुवर की आकृति शामिल है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण में 5600 से अधिक एथलीट भाग लेंगे, जो 15 स्थानों पर 13 दिनों तक चलेगा। इसमें 26 खेल स्पर्धाएं, 275 से अधिक प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम और एक डेमो खेल शामिल होंगे। 26 खेल स्पर्धाएं फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि जैसे व्यावहारिक खेलों और कलारीपयट्टू, गतका, थांग ता, कबड्डी और योगासन जैसे पारंपरिक खेलों का एक विविध मिश्रण हैं। तमिलनाडु के पारंपरिक खेल सिलंबम को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इतिहास में पहली बार डेमो खेल के रूप में पेश किया जा रहा है।

सभी के लिए खेल (एसएफए) के बारे में

स्पोर्ट्स फॉर ऑल (एसएफए) भारत का सबसे बड़ा तकनीक-सक्षम मल्टी-स्पोर्ट जमीनी स्तर पर प्रतियोगिता का मंच है। इसका उद्देश्य प्रेरणादायक और आनंददायक खेल अनुभवों के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति रुचि पैदा करना है। संस्थापक ऋषिकेश जोशी और विश्वास चोकसी ने 2015 में एसएफए की स्थापना के बाद से युवाओं को खेल के माध्यम से अपनी पूरी क्षमता का अहसास करने के लिए एक समावेशी, विविध, सुरक्षित और सर्वोत्तम श्रेणी का मंच प्रदान करके देश में स्कूल खेल चैंपियनशिप को बदलने और संगठित करने पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित किया है।

एसएफए चैंपियनशिप, एसएफए का प्रमुख आईपी, तकनीक और डेटा एनालिटिक्स द्वारा संचालित बड़े पैमाने पर बहु-खेल प्रतियोगिताओं की क्षमता को सामने लाता है। अपने मूल में प्रौद्योगिकी-आधारित दृष्टिकोण के साथ एसएफए SFAPLAY.COM के माध्यम से संपूर्ण जमीनी स्तर के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को सक्षम बनाता है, जो सभी हितधारकों को सशक्त बनाने और जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया एक मंच है।

*******

 

एमजी/एआर/आरकेजे/एजे



(Release ID: 2005148) Visitor Counter : 81


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Telugu