ग्रामीण विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लक्ष्य

Posted On: 07 FEB 2024 5:16PM by PIB Delhi

ग्रामीण क्षेत्रों में "सभी के लिए आवास" के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, ग्रामीण विकास मंत्रालय पात्र ग्रामीण परिवारों को समग्र सहायता प्रदान करने के लिए 1 अप्रैल, 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लागू कर रहा है। मार्च, 2024 तक बुनियादी सुविधाओं के साथ 2.95 करोड़ पक्के मकान बनाने का लक्ष्य है। पीएमएवाई-जी के तहत राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों को आवंटित 2.95 करोड़ मकानों के कुल अनिवार्य लक्ष्य में से पात्र लाभार्थियों के लिए 2.94 करोड़ से अधिक मकान पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं। राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में 01.02.2024 तक 2.55 करोड़ से अधिक घर पहले ही पूरे हो चुके हैं। 01.02.2024 तक पीएमएवाई-जी के तहत आवंटित लक्ष्यों, स्वीकृत घरों और पूर्ण किए गए घरों का राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश-वार विवरण नीचे दिया गया है:

01.02.2024 तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत आवंटित लक्ष्यों, स्वीकृत घरों और पूर्ण किए गए घरों का राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश-वार विवरण

क्र.संख्‍या

राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश

आवंटित लक्ष्‍य

राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों द्वारा मंजूर आवास

पूर्ण आवास

1

अरूणाचल प्रदेश

36,210

36,112

28,420

2

असम

20,41,807

20,12,956

17,73,299

3

बिहार

37,01,576

37,01,490

36,45,255

4

छत्‍तीसगढ़

11,76,142

11,76,142

9,63,936

5

गोवा

257

257

226

6

गुजरात

6,03,922

6,03,714

5,11,547

7

हरियाणा

29,404

29,404

28,278

8

हिमाचल प्रदेश

25,471

25,471

15,021

9

जम्‍मू और कश्‍मीर

3,37,129

3,36,979

2,03,640

10

झारखंड

15,92,171

15,92,168

15,58,228

11

केरल

35,167

35,166

32,830

12

मध्‍य प्रदेश

38,00,415

38,00,377

36,39,617

13

महाराष्‍ट्र

13,77,817

13,77,077

12,12,732

14

मणिपुर

1,01,558

1,01,550

30,486

15

मेघालय

1,88,297

1,88,296

46,121

16

मिजोरम

29,967

29,967

9,267

17

नागालैंड

48,830

48,830

9,518

18

ओडिशा

27,26,133

27,26,007

20,23,355

19

पंजाब

39,729

39,727

35,986

20

राजस्‍थान

17,17,996

17,17,600

16,82,177

21

सिक्किम

1,400

1,399

1,275

22

तमिलनाडु

7,51,421

7,50,608

5,94,787

23

त्रिपुरा

3,77,057

3,77,030

3,27,647

24

उत्‍तर प्रदेश

36,15,041

36,14,952

34,87,645

25

उत्‍तराखंड

69,303

69,283

48,179

26

पश्चिम बंगाल

45,69,532

45,69,497

34,10,965

27

अंडमान और निकोबार

3,424

3,424

1,225

28

दादरा और नगर हवेली दमन और दीव

11,436

11,436

3,823

29

लक्षद्वीप

45

53

45

30

पुद्दुचेरी

0

0

0

31

आंध्र प्रदेश

2,46,430

2,46,430

67,479

32

कर्नाटक

2,41,908

2,41,866

1,21,940

33

तेलंगाना

0

0

0

34

लद्दाख

3,005

3,004

2,863

 

कुल

2,95,00,000

2,94,68,272

2,55,17,812

 

*तेलंगाना और पुडुचेरी पीएमएवाई-जी लागू नहीं कर रहे हैं।

पीएमएवाई-जी के तहत, लाभार्थियों को मैदानी क्षेत्रों में 1.20 लाख रुपये और पहाड़ी राज्यों (पूर्वोत्‍तर राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर और लद्दाख सहित), कठिन क्षेत्रों और एकीकृत कार्य योजना (आईएपी) जिलों में 1.30 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। स्वच्छ भारत मिशन - ग्रामीण (एसबीएम-जी), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीएस) या वित्त पोषण के किसी अन्य समर्पित स्रोत के साथ मिलाकर शौचालयों के निर्माण के लिए 12,000/- रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाती है। इसके अलावा, एमजीएनआरईजीएस के साथ अपने घर के निर्माण के लिए पीएमएवाई-जी लाभार्थी को मौजूदा दरों पर 90/95 व्यक्ति दिनों के अकुशल मजदूरी रोजगार की सहायता प्रदान करना अनिवार्य है। पीएमएवाई-जी परिवारों को अन्य प्रासंगिक योजनाओं के साथ पानी, एलपीजी और बिजली कनेक्शन भी प्रदान किए जाते हैं।

यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज 7 फरवरी, 2024 को राज्यसभा में एक लिखित उत्‍तर में दी।

****

एमजी/एआरएम/केपी


(Release ID: 2004209) Visitor Counter : 382


Read this release in: English , Urdu , Manipuri