सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विवाद से विश्वास II योजना

प्रविष्टि तिथि: 08 FEB 2024 4:01PM by PIB Delhi

वित्त मंत्रालय द्वारा अधिसूचित विवाद से विश्वास II योजना के कार्यान्वयन और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अधिसूचित मानक संचालन प्रक्रिया के संदर्भ में नवीनतम स्थिति इस प्रकार है:

 

क्र.सं.

वीएसवी-II अनुप्रयोगों का विवरण

संख्या

1

05.02.2024 तक प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या

120

2

अस्वीकृत आवेदनों की संख्या

07

3(ए)

स्वीकृत आवेदनों की संख्या और निपटान के लिए दिए गये प्रस्तावों की संख्या

56

(बी)

स्वीकार किए गए आवेदनों और दिए गए प्रस्तावों के मुकाबले ठेकेदारों द्वारा स्वीकार किए गए प्रस्तावों की संख्या

43

 

विवाद से विश्वास II योजना के तहत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि मध्यस्थता निर्णय की 31.01.2023 और न्यायालय आदेश की 30.04.2023 की कट-ऑफ तारीखों के संदर्भ में 31 मार्च, 2024 है। मंत्रालय ने विस्तारित कट-ऑफ तिथियों के साथ अपनी अलग विवाद से विश्वास II योजना भी अधिसूचित की है, अर्थात् मध्यस्थता निर्णय के लिए 30.09.2023 और न्यायालय आदेश के लिए 31.12.2023, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2024 है।

यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

****

एमजी/एआर/आरपी/जेके/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2004157) आगंतुक पटल : 207
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu