सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

देश में सड़क दुर्घटनाएं

Posted On: 07 FEB 2024 3:24PM by PIB Delhi

 

इंटरनेशनल रोड फेडरेशन द्वारा प्रकाशित वर्ल्ड रोड स्टैटिस्टिक्स, 2022 के अनुसार सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर सबसे अधिक वेनेजुएला में है, जहां प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 39.4 लोग सड़क दुर्घटना में मरते हैं। इसकी तुलना में भारत में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की दर प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 9.5 व्यक्तियों की है।

सड़क दुर्घटनाओं के अनेक कारण होते हैं, जैसे तेज गति से गाड़ी चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग, नशे में गाड़ी चलाना/शराब और नशीली दवाओं का सेवन, गलत साइड/लेन अनुशासनहीनता, लाल बत्ती जम्प करना, हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना, वाहन की स्थिति, मौसम की स्थिति, सड़क की स्थिति, चालक/साइकिल चालक/पैदल यात्री की गलती आदि।

यद्यपि केंद्र सरकार मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत नियम बनाती है, इन नियमों को लागू करना राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन के क्षेत्राधिकार में आता है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस विभागों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मंत्रालय ने भारत में सड़क दुर्घटनाओं, 2022 पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। पिछले दस वर्षों के दौरान देश में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या इस प्रकार रही:-

Year

No. of Fatalities

No. of fatalities per 10,000 vehicles

2013

1,37,572

7.6

2014

1,39,671

7.3

2015

1,46,555

7.0

2016

1,51,192

6.6

2017

1,50,003

5.9

2018

1,57,593

5.8

2019

1,58,984

5.4

2020*

1,38,383

4.2

2021*

1,53,972

4.3

2022

1,68,491

4.3

 

 

 

 

 

रिपोर्ट के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2018 से 2022 तक, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (संपूर्ण भारत) और पचास शहरों (मिलियन+ शहर) में कुल सड़क दुर्घटनाओं की संख्या इस प्रकार है-

Year

States/UTs (All over India)

50 cities (Million Plus cities)

2018

470403

85318

2019

456959

82781

2020*

372181

58736

2021*

412432

67301

2022

461312

76752

*कोविड प्रभावित वर्ष

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 2021 में दर्ज सड़क दुर्घटनाओं की संख्या की तुलना में कम थी।

यह जानकारी आज राज्यसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने एक लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/एआर/एजी/एसके


(Release ID: 2003608) Visitor Counter : 860


Read this release in: English , Urdu