रेल मंत्रालय

कवच के चालू होने की स्थिति

Posted On: 02 FEB 2024 5:00PM by PIB Delhi

कवच की अब तक दक्षिण मध्य रेलवे पर 139 रेल इंजनों (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट रेक सहित) और 1465 रूट किमी पर तैनाती की गई है।

वर्तमान में, कवच निविदाएं दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा गलियारे (लगभग 3000 रूट किमी) के लिए दी गई हैं। कवच से संबंधित मुख्य वस्तुओं की प्रगति इस प्रकार है:

  1. ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाना: 3040 किमी
  2. दूरसंचार टावरों की स्थापना: 269
  3. स्टेशनों की संख्या, जहां उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे: 186
  4. लोको की संख्या, जहां उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे: 170
  5. ट्रैक साइड उपकरणों की स्थापना: 827 रूट किमी.

कवच प्रणाली सेफ्टी इंटीग्रिटी स्तर-4 के लिए प्रमाणित है। इसके अलावा, स्वतंत्र सुरक्षा विशेषज्ञ (आईएसए) द्वारा इसका प्रमाणीकरण कमीशनिंग के समय आयोजित किया जाता है, जब पूरा रेल खंड पूरी तरह से तैयार हो जाता है और उसका पूरी तरह से परीक्षण कर लिया जाता है।

हाथियों से होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिए इन्ट्रूशन का पता लगाने वाली प्रणाली के प्रावधान के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे पर पहले से ही पहचाने गए 48 रूट किमी के संवेदनशील रेल खंडों पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, उन स्थानों की संवेदनशीलता के आधार पर, जहां पटरियों पर हाथियों की आना-जाना अक्सर होता रहता है, वहां भी भारतीय रेलवे द्वारा कार्यों को मंजूरी दी गई है।

2020-21 से 2022-23 के दौरान मेल/एक्सप्रेस रेल सेवाओं का समय से चलने का औसत 88.48 प्रतिशत था।

बड़ी लाइन के रेलवे नेटवर्क का 31 दिसंबर, 2023 तक 61508 रूट किमी (93.83 प्रतिशत) का विद्युतीकृत किया जा चुका है।

भारतीय रेल में 2018-19 की तुलना में, वर्ष 2021-22 में डीजल रेल इंजनों के लिए एचएसडी खपत में 44.64 प्रतिशत की कमी देखी गई है।

यह जानकारी रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/एआर/आईएम/एसके



(Release ID: 2002042) Visitor Counter : 101


Read this release in: English , Urdu , Tamil