नागरिक उड्डयन मंत्रालय

नागर विमानन और इस्पात मंत्री  श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुणे हवाई अड्डे के नए टर्मिनल की समीक्षा की


पुणे हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन शीघ्र ही किया जाएगा: केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया "

पुणे को नागरिक हवाई परिवहन सुविधा प्रदान करने के पूरे प्रयास जारी हैं , क्योंकि यह महाराष्ट्र का एक महत्वपूर्ण शहर है"

Posted On: 12 JAN 2024 6:32PM by PIB Delhi

पुणे महाराष्ट्र का एक महत्वपूर्ण शहर है, इसलिए पुणे को नागरिक उड्डयन सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। ये जानकारी केंद्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुणे में एक संवाददाता सम्मेलन में दी। श्री सिंधिया ने आज पुणे के लोहेगांव में पुणे हवाई अड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल का दौरा किया और समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार संपूर्ण महाराष्ट्र के विकास और प्रगति पर ध्‍यान दे रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Civil1W4FX.JPG

मीडियाकर्मियों के साथ एक संवाद सत्र में, श्री सिंधिया ने कहा, पुणे ऐतिहासिक महत्‍व और महान सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध शहर है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज और पेशवा साम्राज्‍य की राजधानी थी। उन्‍होंने कहा कि इस शहर विकास और नागरिक विमानन के क्षेत्र में इसकी प्रगति प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के संकल्प और जनादेश से हुई है। प्रधानमंत्री इसका विकास और प्रगति की संस्‍कृति को बनाए रखना चाहते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Civil27R6T.JPG

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ने कहा, पुणे में अपार संभावनाएं हैं। पुणे सूचना और प्रौद्योगिकी, शिक्षा और विनिर्माण का राष्ट्रीय केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दोनों उप-मुख्यमंत्रियों का पुणे को नागरिक विमानन के क्षेत्र में अग्रणी स्‍थल बनाने का दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि हवाई अड्डे का नया टर्मिनल बन रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Civil3DEWT.JPG

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Civil3-1OZC5.JPG

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हवाई अड्डा कोई साधारण कांच और सीमेंट का ढांचा नहीं है, बल्कि यह नए एक यात्री के लिए एक नए शहर का पहला प्रवेश द्वार है। इसलिए, हवाई अड्डे के अंदर और बाहर शहर, क्षेत्र और राज्य के इतिहास और संस्कृति को प्रतिबिंबित करना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारे देश में एक बहुविध और मोहक विदेशी संस्कृति भी परिलक्षित होती है और इसे देश के हवाई अड्डों पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Civil4ZGU5.JPG

पुणे हवाई अड्डे के बाहर भी पुणे के ऐतिहासिक स्थल शनिवारवाड़ा के अनुरूप एक संरचना है। हिंद स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की घुड़सवारी वाली मूर्ति स्‍थापित की गई है। यह सभी के लिए प्रेरणादायी होगी। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र की विविधता की तस्वीर हवाई अड्डे की दीवारों पर भी दिखेगी। उन्होंने कहा, "यह हवाई अड्डा महाराष्ट्र की जीवंत आत्मा है।"

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Civil6WAG9.JPG

नागर विमानन मंत्री श्री सिंधिंया ने यह भी बताया कि पुणे हवाई अड्डा 52 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बना है। वर्ष 2014 में पुणे एयरपोर्ट देश के 17 शहरों से जुड़ा था, जबकि पिछले 9 सालों में यह 37 शहरों से जुड़ चुका है। इसके साथ ही, पुणे से सिंगापुर और दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय सीधी उड़ानें भी चल रही हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Civil732O8.JPG

 

*****

एमजी/एआर/एआर/वीएल/आरके



(Release ID: 1995898) Visitor Counter : 74


Read this release in: English , Urdu , Marathi