वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डीपीआईआईटी ने विनिर्माण के लिए चिंतन शिविर की मेजबानी की


श्री पीयूष गोयल, श्री मनसुख मंडाविया और डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने मंथन कार्यशाला में भाग लिया

प्रविष्टि तिथि: 28 DEC 2023 8:46PM by PIB Delhi

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री, श्री पीयूष गोयल ने 12  अक्टूबर 2023 को विनिर्माण के लिए चिंतन शिविर के दौरान के महत्वपूर्ण परिणामों और सिफारिशों की जानकारी देने के लिए आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री, श्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे भी उपस्थित रहे।

बैठक में श्री गोयल ने व्यापक सुविधा सहायता प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता के साथ-साथ उद्योग के लिए राष्ट्रीय विनिर्माण में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने की अनिवार्यता पर जोर दिया। श्री मंडाविया ने रसायन, चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य क्षेत्रों में अवसरों का उल्लेख किया जबकि डॉ. पांडे ने ऑटोमोटिव और पूंजीगत सामान क्षेत्रों में अर्जित प्रगति की जानकारी दी। एससीएएलई समिति के अध्यक्ष डॉ. पवन गोयनका ने निर्धारित क्षेत्रों से संबंधित परिणामों को प्रस्तुत करते हुए संबंधित मंत्रालयों/विभागों से प्रतिक्रिया प्राप्त करते हुए भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया।

बैठक का आयोजन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा इन्वेस्ट इंडिया और स्थानीय मूल्य-वर्धित और निर्यात संवर्धन (स्केल) समिति के सहयोग से किया गया। 11 फोकस क्षेत्रों में: (i) ऑटो कंपोनेंट्स, (ii) ऑटोमोबाइल (ईवी सहित), (iii) पूंजीगत सामान, (iv) रसायन, (v) ड्रोन, (vi) ईएसडीएम, (vii) मेडिकल डिवाइस, (viii) ) एयरोस्पेस और रक्षा, (ix) चमड़ा और जूते, (x) कपड़ा एवं (xi) अंतरिक्ष शामिल हैं।

चिंतन शिविर में उद्योग जगत प्रमुखों, ज्ञान भागीदारों और फोकस क्षेत्रों के सरकारी अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। विचार-विमर्श के दौरान, वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियों और देश के विनिर्माण परिदृश्य को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार की गई सिफारिशों पर ध्यान केंद्रित किया गया। उद्योग जगत प्रमुखों के साथ उनके संबंधित क्षेत्रों से संबंद्ध चुनौतियों को स्पष्ट करने के लिए हुए व्यापक विचार-विमर्श से ये जानकारियां हासिल की गईं।

*****

एमजी/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1991485) आगंतुक पटल : 180
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi