राष्ट्रपति सचिवालय
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश
प्रविष्टि तिथि:
24 DEC 2023 7:11PM by PIB Delhi
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी हैं।
एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “क्रिसमस के शुभ अवसर पर, मैं सभी साथी नागरिकों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
ईसा मसीह के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार प्रेम और करुणा का संदेश देता है। यह त्योहार हमें मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए भी प्रेरित करता है। समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ईसा मसीह की शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक हैं।
इस पवित्र त्योहार पर, सभी लोग दया और करुणा की भावना को फिर से जगाएं और अपने जीवन में ईसा मसीह की शिक्षाओं का पालन करें।''
राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें -
*****
एमजी/एआर/पीके/डीके
(रिलीज़ आईडी: 1990123)
आगंतुक पटल : 501