उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 24 DEC 2023 5:34PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनके संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है -

‘‘मैं प्रभु यीशु मसीह के जन्म के प्रतीक क्रिसमस के शुभ अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

यीशु मसीह का जीवन करुणा, क्षमा, प्रेम और सहानुभूति के शाश्वत मूल्यों को दर्शाता है। हम इन शाश्वत गुणों को हमेशा याद रखें जो हमारे जीवन को समृद्ध बनाते हैं और हमारे संबंधों को मजबूत करते हैं।

इस दिन की खुशी हमारे भीतर गूंजती रहे, शांति, सद्भाव और खुशी को बढ़ावा दे। सभी को हार्दिक खुशी और सद्भावना से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं।‘’

***

एमजी/एआर/एके/वीके


(रिलीज़ आईडी: 1990103) आगंतुक पटल : 259
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil