सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय पुनर्वास परीक्षा बोर्ड के दीक्षांत समारोह में महिला सशक्तिकरण और दिव्यांगता समावेशन में दोहरी जीत का उत्सव मनाया गया

प्रविष्टि तिथि: 22 DEC 2023 6:23PM by PIB Delhi

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत भारतीय पुनर्वास परिषद से संबद्ध एक इकाई, राष्ट्रीय पुनर्वास परीक्षा बोर्ड ने नई दिल्ली के डॉ अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में एक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जिसमें सशक्तिकरण आख्यानों का एक महत्वपूर्ण अभिसरण देखा गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0013UOR.jpg

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, सुश्री प्रतिमा भौमिक ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई और समावेशिता के महत्व पर बल दिया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव और संयुक्त सचिव भी इस विशिष्ट कार्यक्रम में उल्लेखनीय रूप से शामिल हुए।

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री, सुश्री प्रतिमा भौमिक ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त किया, जिसमें 18 सम्मानित बच्चों में से 17 लड़कियां हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रों में महिलाओं का विकास करने और उन्हें सशक्त बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के साथ इस उपलब्धि के संरेखण पर प्रकाश डाला।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0024B2G.jpg 

मंत्री प्रतिमा भौमिक ने लैंगिक विविधता के प्रति समर्पण की सराहना की और समाज के सभी पक्षों में महिलाओं के विकास को बढ़ावा देने के राष्ट्रीय लक्ष्य के साथ इसकी गूंज को रेखांकित किया।

एक महत्वपूर्ण घोषणा में, सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) दिव्यांगजनों के परिवारों के लिए एक मुफ्त पाठ्यक्रम शुरू करेगी, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों और उनके परिवारों के लिए जीवन को सरल बनाना है। सचिव अग्रवाल ने दिव्यांग बच्चों के व्यापक विकास में परिवारों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और उच्च शिक्षा में आरसीआई और प्रमुख विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग का आह्वान किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00351PD.jpg 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004EUUM.jpg 

महिलाओं की ताकत पर बोलते हुए, सचिव राजेश अग्रवाल ने महिलाओं की जन्मजात शक्ति और दयालुता को स्वीकार किया, जो उन्हें विशेष बच्चों की देखभाल के लिए अच्छी तरह से अनुकूल बनाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005IU7V.jpg 

दीक्षांत समारोह के समापन के बाद, सभी सम्मानित छात्रों को मार्कशीट और पदक के साथ-साथ लाइसेंस प्रदान किया गया, जो न केवल उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाता है, बल्कि एक समावेशी एवं सशक्त समाज की दिशा में सामूहिक प्रगति को भी दर्शाता है। राष्ट्रीय पुनर्वास परीक्षा बोर्ड ने पुरस्कार विजेताओं के लिए प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करते हुए आरसीआई नंबर प्रदान करने के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की।

***

एमजी/एआर/एके/एसएस  


(रिलीज़ आईडी: 1989705) आगंतुक पटल : 226
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu