संस्‍कृति मंत्रालय

साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की


कविता की 9 पुस्तकें, 6 उपन्यास, 5 लघु कथाएँ, 3 निबंध और 1 साहित्यिक अध्ययन ने 2023 के लिए पुरस्कार जीते

पुरस्कार प्रस्तुति समारोह 12 मार्च 2024 को कमानी ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा

Posted On: 21 DEC 2023 4:29PM by PIB Delhi

साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है। कविता की 9 पुस्तकें, 6 उपन्यास, 5 लघु कथाएं, 3 निबंध और 1 साहित्यिक अध्ययन ने साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 जीते हैं।

24 भारतीय भाषाओं में प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों द्वारा अनुशंसित पुरस्कारों को साहित्य अकादमी के कार्यकारी बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया था, जिसकी बैठक 20 दिसंबर, 2023 को साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री माधव कौशिक की अध्यक्षता में हुई थी।

पुरस्कार विजेताओं की श्रेणी-वार सूची निम्नलिखित है:

 

श्रेणी

पुरस्कार विजेता

 

कविता

विजय वर्मा (डोगरी), विनोद जोशी (गुजराती), मंशूर बनिहाली (कश्मीरी), सोरोखैबम गंभिनी (मणिपुरी), आशुतोष परिदा (उड़िया), स्वर्णजीत सावी (पंजाबी), गजे सिंह राजपुरोहित (राजस्थानी), अरुण रंजन मिश्रा (संस्कृत) और विनोद आसुदानी (सिंधी)

 

उपन्यास

स्वप्नमय चक्रवर्ती (बंगाली), नीलम सरन गौड़ (अंग्रेजी), संजीव (हिंदी), कृष्णत खोत (मराठी), राजशेखरन (देवीभारती) (तमिल) और सादिका नवाब सहर (उर्दू)

 

लघु कथाएँ

प्रणवज्योति डेका (असमिया), नंदेश्वर दैमारी (बोडो), प्रकाश एस. परिएंकर (कोंकणी), तारासीन बास्की (तुरिया चंद बास्की) (संताली) और टी. पतंजलि शास्त्री (तेलुगु)

 

निबंध

लक्ष्मीशा टोलपडी (कन्नड़), बासुकीनाथ झा (मैथिलि) एंड जुधाबीर रना (नेपाली)

 

साहित्यिक अध्ययन

.वी. रामकृष्णन (मलयालम)

 

 

पुस्तकों का चयन इस उद्देश्य के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित भाषाओं में तीन सदस्यों की जूरी द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर किया गया था। प्रक्रिया के अनुसार, कार्यकारी बोर्ड ने जूरी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से किए गए चयन या बहुमत के आधार पर किए गए चयन के आधार पर पुरस्कारों की घोषणा की। पुरस्कार वर्ष से ठीक पहले के पांच वर्षों के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों से ये पुरस्कार संबंधित हैं (अर्थात 1 जनवरी 2017 और 31 दिसंबर 2021 के बीच)।

कमानी ऑडिटोरियम, कॉपरनिक्स मार्ग, नई दिल्ली- 110 001 में 12 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले पुरस्कार प्रस्तुति समारोह में पुरस्कार विजेताओं को एक मंजूषा (कास्केट) के रूप में पुरस्कार दिया जाएगा जिसमें एक उत्कीर्ण तांबे की पट्टिका, एक शॉल और 1,00,000/- रुपये की नकद राशि शामिल होगी।

पुरस्कार विजेताओं की सूची अनुलग्नक '' में है और जूरी सदस्यों की सूची अनुलग्नक 'बी' में है।

*******

एमजी/एआर/केके/डीए



(Release ID: 1989399) Visitor Counter : 1460