पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बायोडीजल का उपयोग

प्रविष्टि तिथि: 21 DEC 2023 5:20PM by PIB Delhi

बायोडीजल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पिछले पांच वर्षों और चालू वर्ष के दौरान सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों में अन्य बातों के साथ-साथ निम्नलिखित शामिल हैं

  1. दिनांक 30.04.2019 की राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से, सरकार ने "परिवहन उद्देश्यों के लिए हाई स्पीड डीजल के साथ बायोडीजल के मिश्रण और बिक्री के लिए दिशानिर्देश-2019" अधिसूचित किए हैं। इसके बाद, संशोधन आदेश, 2019 के तहत सरकार ने सभी उपभोक्ताओं को उच्च गति डीजल के साथ बायो-डीजल मिश्रण (बी -100) की सीधी बिक्री की अनुमति दी है, जो इन दिशानिर्देशों की पूर्ति के अधीन निर्दिष्ट सम्मिश्रण सीमाओं और भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्दिष्ट मानकों के अनुसार है।
  2. सरकार ने जून, 2022 में जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति-2018 में संशोधन किया है जिसमें 2030 तक डीजल में बायोडीजल के 5 प्रतिशत सम्मिश्रण/बायोडीजल की सीधी बिक्री का सांकेतिक लक्ष्य प्रस्तावित किया गया है।
  3. डीजल के साथ मिश्रण के लिए ओएमसी को आपूर्ति किए जाने वाले बायोडीजल की जीएसटी दर अक्टूबर 2021 से 12% से घटाकर 5% कर दी गई है।
  4. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां (ओएमसीज) बायोडीजल की खरीद के लिए लाभकारी मूल्यों की पेशकश कर रही हैं।
  5. जैव ईंधन को बढ़ावा देने के लिए हर साल 10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस मनाया जाता है।

यह जानकारी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

****

एमजी/एआर/आरपी/पीएस


(रिलीज़ आईडी: 1989374) आगंतुक पटल : 546
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu