प्रविष्टि तिथि:
21 DEC 2023 3:07PM by PIB Delhi
पर्यटन मंत्रालय ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित प्रयास किये हैं:-
- भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप तैयार किया गया- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक पहल।
- ग्रामीण पर्यटन ग्राम पोर्टल 16 फरवरी, 2023 को लॉन्च किया गया था। इस वेबसाइट में भारत में ग्रामीण पर्यटन स्थलों, भारत में ग्रामीण होमस्टे, ग्रामीण पर्यटन के लिए सरकार और उद्योग की पहल आदि के बारे में जानकारी दी गई है।
- पर्यटन मंत्रालय ने केंद्रीय ग्रामीण पर्यटन नोडल एजेंसी (आईआईटीटीएम) के साथ साझेदारी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता आयोजित की। अंतिम मूल्यांकन में भारत के 35 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव सामने आए हैं।
- स्वदेश दर्शन योजना के तहत पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ग्रामीण सर्किट को एक विषयगत सर्किट के रूप में पहचाना गया था।
पर्यटन मंत्रालय ने केंद्रीय ग्रामीण पर्यटन नोडल एजेंसी (आईआईटीटीएम) के साथ साझेदारी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 और सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होमस्टे प्रतियोगिता 2024 शुरू की है।
प्रतियोगिता की विशेषताएं हैं:
- ग्रामीण पर्यटन और ग्रामीण होमस्टे के प्रचार, वृद्धि और विकास को बढ़ावा देना।
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।
- ग्रामीण पर्यटन गांवों और ग्रामीण होमस्टे की क्षमता बढ़ाना।
- ग्रामीण पर्यटन गांवों और ग्रामीण होमस्टे की पहचान और मान्यता।
प्रतियोगिता जिम्मेदार और टिकाऊ प्रथाओं के संबंध में ग्रामीण पर्यटन गांवों और ग्रामीण होमस्टे की सर्वोत्तम प्रथाओं की पहचान करने और अन्य गांवों और ग्रामीण होमस्टे में उनकी प्रतिकृति पर केंद्रित है। यह प्रतियोगिता गांवों और होमस्टे को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर बहुस्तरीय शासन को मजबूत करने के लिए केंद्र, राज्य और स्थानीय प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करेगी।
यह जानकारी आज केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने राज्यसभा में दी।
***
एमजी/एआर/आईपीएस/एचबी