सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

 रूपे किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी)

प्रविष्टि तिथि: 20 DEC 2023 3:54PM by PIB Delhi

गुजरात के पंचमहल और बनासकांठा जिलों में एक पायलट परियोजना शुरू की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण सहकारी बैंकों की पहुंच और क्षमता का विस्तार और ग्रामीण सहकारी समितियों के सदस्यों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराना है।

इस परियोजना के तहत, सहकारी समितियों के सभी सदस्यों के बैंक खाते संबंधित जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में खोले जा रहे हैं और खाताधारकों को रूपे-किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरित किए जा रहे हैं।

संबंधित जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों द्वारा गुजरात के पंचमहल और बनासकांठा जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत वितरित रूपे किसान क्रेडिट कार्ड का विवरण इस प्रकार है:

क्र.सं.

ज़िला

वितरित किए गए रूपे किसान क्रेडिट कार्डों की संख्या

1.

पंचमहल

66,234

2.

बनासकांठा

28,801

3.

कुल

95,035

रूपे किसान क्रेडिट कार्ड उन किसानों को प्रदान किया जाता है जिनके पास कृषि और संबद्ध क्षेत्र को ऋण सहायता प्रदान करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत खाता है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों को उनकी खेती की जरूरतों के साथ-साथ गैर-कृषि गतिविधियों के लिए लागत प्रभावी तरीके से आवश्यकता आधारित, समय पर ऋण सहायता प्रदान करने के लिए लागू की गई थी। योजना के अंतर्गत डेयरी/मत्स्यपालन किसानों को निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार ऋण सहायता भी प्रदान की जाती है। कार्ड का उपयोग एटीएम, पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल उपकरण) और ई कॉम लेनदेन के लिए किया जा सकता है।

रूपे किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, किसान अब कम ब्याज दर (प्रभावी रूप से 4 प्रतिशत) पर ऋण सहायता प्राप्त करने में सक्षम हैं और वे अन्य वित्तीय और आकस्मिक उपभोग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, डेयरी किसानों को 1.6 लाख रुपये तक की क्रेडिट सीमा के लिए किसी गारंटी या संपार्श्विक की आवश्यकता नहीं है। बैंक मित्र डेयरी सहकारी समितियों के साथ माइक्रो-एटीएम के माध्यम से दोनों जिलों में रूपे किसान क्रेडिट कार्ड के बढ़ते उपयोग ने सहकारी बैंकों के माध्यम से धन के प्रवाह में भी वृद्धि की है, जिससे सहकारी समितियों के बीच सहयोग सुनिश्चित हुआ है।

पायलट चरण के दौरान, दोनों जिलों में ग्रामीण सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में धन का प्रवाह कुछ ही महीनों में कई गुना बढ़ गया है, जिसे रूपे किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लेनदेन की राशि और संख्या के संदर्भ में नीचे प्रदर्शित किया गया है:

क्र.सं.

गतिविधि

जून

2023

सितम्बर

2023

विकास

का प्रतिशत

1.

लेन-देन की संख्या

55.6 हजार

196.81 हजार

354 प्रतिशत

2.

लेन-देन की राशि

27.76 करोड़ रुपये

72.04 करोड़ रुपये

260 प्रतिशत

यह बात जानकारी सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/एआर/आरपी/वीएल/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1988794) आगंतुक पटल : 466
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu