पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

उत्तर पूर्वी क्षेत्र में परियोजनाएं

प्रविष्टि तिथि: 18 DEC 2023 3:13PM by PIB Delhi

पिछले पांच वर्षों के दौरान विशेष रूप से उत्तर पूर्वी क्षेत्र में शुरू की गई परियोजनाओं की कुल संख्या 863 है और कुल आवंटन 12,572.53 करोड़ रुपये है, जिसमें से विशेष रूप से असम राज्य के लिए 130 परियोजनाओं के लिए आवंटित राशि 2251.62 करोड़ रुपये है।

वर्ष 2023 के आखिर तक पूरी हो चुकी परियोजनाओं की संख्या 136 है।

असम में निर्धारित समय से पीछे चल रही परियोजनाओं की संख्या 29 है। इन योजनाओं के दिशानिर्देशों के अनुसार, अधिक समय लगने की स्थिति में लागत में वृद्धि संबंधित राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

यह जानकारी लोकसभा में आज उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री श्री बी.एल.वर्मा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/एआर/आरपी/एसके/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 1987750) आगंतुक पटल : 203
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese