संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

देश में नये विज्ञान संग्रहालय

प्रविष्टि तिथि: 14 DEC 2023 3:40PM by PIB Delhi

संस्कृति मंत्रालय विज्ञान की संस्कृति को बढ़ावा देने की स्कीम (एसपीओसीएस) के तहत देश भर में नए विज्ञान केंद्र/संग्रहालय विकसित कर रहा है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) एसपीओसीएस योजना के तहत विज्ञान केंद्र/शहर/संग्रहालय/इनोवेशन हब विकसित करने के लिए एक कार्यान्वयन एजेंसी है। पिछले चार वर्षों के दौरान देश में खोले गए नए विज्ञान संग्रहालयों का राज्य-वार, वर्ष-वार विवरण अनुबंध में संलग्न है।

सभी विज्ञान केंद्र स्कूल और कॉलेज के छात्रों सहित आम जनता के लिए खुले हुए हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न एनसीएसएम विज्ञान केंद्र स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विज्ञान मेले, विज्ञान संगोष्ठी, विज्ञान नाटक, विज्ञान प्रदर्शन व्याख्यान, यात्रा विज्ञान प्रदर्शनी आदि जैसे कई वार्षिक कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं।

इसके अतिरिक्त, सभी एएसआई स्थल संग्रहालय भी आम जनता के लिए खुले हैं। विशेष दिनों में, स्थानीय स्कूलों के छात्रों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, हेरिटेज वॉक आदि में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया जाता है। 15 वर्ष से कम उम्र के छात्रों को संग्रहालयों में निशुल्क प्रवेश मिलता है।

पिछले चार वर्षों के दौरान एनसीएसएम द्वारा राज्य-वार/वर्ष-वार स्थापित किए गए विज्ञान संग्रहालय/विज्ञान केंद्र एनसीएसएम के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य कर रहे हैं

 

क्र.सं.

एनसीएसएम इकाई का नाम

स्थापना का वर्ष

राज्य/संघ शासित क्षेत्र में स्थित

01.

पालमपुर विज्ञान केंद्र, पालमपुर

14 मई, 2022

हिमाचल प्रदेश

 

पिछले चार वर्षों के दौरान एनसीएसएम द्वारा राज्य-वार/वर्ष-वार विकसित और उद्घाटन के बाद राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सौंप दिए गए विज्ञान केंद्र

क्र.सं.

विज्ञान केंद्र/संग्रहालय

स्थापना का वर्ष

राज्य/संघ शासित क्षेत्र में स्थित

01.

बरगढ़ विज्ञान केंद्र, बरगढ़

21 जनवरी 2020

ओडिशा

02.

उदयपुर विज्ञान केंद्र, त्रिपुरा

फरवरी 28,2021

त्रिपुरा

03.

उप-क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, बोधगया

20 जुलाई 2023

बिहार

 

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी.किशन रेड्डी ने आज राज्यसभा में दी।

***

एमजी/एआर/एसकेजे/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 1986335) आगंतुक पटल : 347
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali