रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सितंबर 2023 तक पिछले पांच वर्षों में भारतीय रेल में 2.94 लाख से अधिक रिक्तियां भरी गईं


2014-15 से सितंबर 2023 तक ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर 4,89,696 उम्मीदवारों की भर्ती की गई

प्रविष्टि तिथि: 13 DEC 2023 2:21PM by PIB Delhi

भारतीय रेल के आकार, स्थानिक वितरण और प्रचालन के महत्व को देखते हुए रिक्तियों का होना और उन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है। नियमित प्रचालन, प्रौद्योगिकी में बदलाव, मशीनीकरण और नवोन्मेषी प्रकियाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त और उपयुक्त श्रमबल उपलब्ध कराया जाता है। ये रिक्तियां मुख्य रूप से प्रचालनगत और प्रौद्योगिकीय आवश्यकताओं के अनुसार भर्ती एजेंसियों के साथ रेलवे द्वारा मांगपत्र जारी करके भरी जाती हैं।

गैर-राजपत्रित पदों की 1.39 लाख रिक्तियों को भरने के लिए हाल ही में 2.37 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों से जुड़े दो प्रमुख प्रतिस्पर्धी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किए गए हैं। 1.26 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए सीईएन 01/2019 (एनटीपीसी) के लिए प्रथम चरण सीबीटी 28.12.2020 से 31.07.2021 तक 7 चरणों में 211 शहरों और 15 भाषाओं में 726 केंद्रों पर 68 दिनों में 133 शिफ्टों में आयोजित किया गया था। इसी तरह, सीईएन आरआरसी 01/2019 (स्तर 1) के लिए सीबीटी 1.11 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए 5 चरणों में 17.08.2022 से 11.10.2022 तक 33 दिनों में 99 शिफ्टों में 191 शहरों और 15 भाषाओं में 551 केंद्रों पर आयोजित किया गया था।

पिछले पांच वर्षों में और 30 सितंबर 2023 तक 2,94,115 रिक्तियां भरी गई हैं। भर्ती किए गए 90 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार सुरक्षा और प्रचालनगत श्रेणियों में हैं।

रनिंग स्टाफ की आवधिक समीक्षा शक्तियों के प्रत्यायोजन के अनुसार जोनल रेलवे द्वारा क्रू समीक्षा अभ्यास के माध्यम से की जाती है। यह क्रू समीक्षा जोनल रेलवे द्वारा वार्षिक/छह मासिक आधार पर की जाती है, जिसका अर्थ है कि लगभग हर साल क्रू समीक्षा की जाती है।

2014-15 से 2023-24 (23 सितंबर तक) की अवधि के दौरान, 4,89,696 उम्मीदवारों की नियुक्ति रेलवे भर्ती एजेंसियों द्वारा विभिन्न समूह सी पदों (स्तर -1 और सुरक्षा संबंधित पदों सहित) के लिए की गई है।

यह जानकारी केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/एआर/एसकेजे/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 1985878) आगंतुक पटल : 288
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Marathi , Punjabi