नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
रूफटॉप सोलर के लिए राष्ट्रीय पोर्टल पर शिकायत निवारण तंत्र
प्रविष्टि तिथि:
12 DEC 2023 7:11PM by PIB Delhi
केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत मंत्री ने बताया है कि रूफटॉप सोलर के लिए राष्ट्रीय पोर्टल पर उपभोक्ता के लिए आवेदन/दावे में कोई भी बदलाव/संशोधन करने के लिए आवेदन के विभिन्न चरणों में अनुरोध करने का प्रावधान किया गया है। पोर्टल पर अब तक 15,942 अनुरोध प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 15,053 अनुरोधों का समाधान किया जा चुका है।
यह जानकारी केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत मंत्री श्री आर.के. सिंह ने आज, 12 दिसंबर, 2023 को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।
******
एमजी/एमएस/आरपी/केके
(Release ID: 1985577)
(रिलीज़ आईडी: 1985645)
आगंतुक पटल : 215