राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों से भेंट कीं


राष्ट्रपति मुर्मु ने खिलाड़ियों से कहा- हम अपने राष्ट्र की प्रसन्नता और गौरव के लिए आपके कौशल, समर्पण और खेल कौशल पर विश्वास करते हैं

Posted On: 08 DEC 2023 6:32PM by PIB Delhi

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से आज (8 दिसंबर, 2023) राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों के एक समूह ने भेंट कीं। इन खिलाड़ियों ने 'राष्ट्रपति लोगों के साथ' कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस बैठक का उद्देश्य खिलाड़ियों के साथ नजदीकी संपर्क बनाना और उनके बहुमूल्य योगदान को मान्यता प्रदान करना था।

राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने अनुकरणीय प्रदर्शन से देश का नाम रौशन किया है। उनके समर्पण, जुनून और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने न केवल उनकी व्यक्तिगत साहस का प्रदर्शन किया, बल्कि सामूहिक रूप से खेल की दुनिया में भारत का नाम ऊंचा भी किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों में उनके असाधारण प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत को क्रमशः 107 और 111 पदक प्राप्त हुए। यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल उनकी प्रतिभा के बारे में बताती है बल्कि, उनकी अदम्य साहस का भी उदाहरण देती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी यह यात्रा केवल व्यक्तिगत जीत के संबंध में नहीं, बल्कि सभी भारतीयों के सपनों को उड़ान देने को बारे में है। उन्होंने उनसे हमेशा इसे याद रखने का अनुरोध किया कि वे केवल खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति, मूल्यों और एक अरब लोगों की भावना के राजदूत भी हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ ही महीनों में विश्व का ध्यान 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक और पैरालिंपिक पर होगा और सभी भारतीयों की आंखें हमारे खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। हम अपने राष्ट्र की प्रसन्नता और गौरव के लिए खिलाड़ियों के कौशल, समर्पण और खेल भावना पर विश्वास करते हैं।

 

             PresidentPicdated081220235PUQ.jpg

 

                     *****

एमजी/एआर/एचकेपी/डीए



(Release ID: 1984202) Visitor Counter : 173