इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर कल मुंबई में ‘एनडीटीवी प्रॉफिट’ के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य भाषण देंगे   

प्रविष्टि तिथि: 07 DEC 2023 6:27PM by PIB Delhi

केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर कल मुंबई में एनडीटीवी प्रॉफिटके शुभारंभ के अवसर पर मुख्य वक्ता होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे मुंबई के लोअर परेल स्थित सेंट रेजिस में होने वाला है, जिसकी थीम अनलिमिटेड इंडियाहै।

अपने संबोधन के दौरान मंत्री महोदय श्री राजीव चंद्रशेखर पिछले नौ वर्षों में भारत की परिवर्तनकारी यात्रा पर प्रकाश डालेंगे, जिसमें यह बताया जाएगा कि आखिरकार किस तरह से प्रौद्योगिकी ने लोगों के जीवन में व्‍यापक बदलाव लाने, नवाचार को बढ़ावा देने और सरकार एवं नागरिकों के बीच दूरियों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही वह विश्व स्तर पर एक विश्वसनीय प्रौद्योगिकी साझेदार के रूप में भारत की बढ़ती साख को भी रेखांकित करते हुए इस बात पर विशेष जोर देंगे कि भारत महज एक उपभोक्ता के बजाय अब प्रौद्योगिकी का एक महत्वपूर्ण उत्पादक बन गया है, जो अत्‍यंत सक्रियतापूर्वक प्रौद्योगिकी के भविष्य को विशिष्‍ट स्‍वरूप प्रदान कर रहा है।

इस कार्यक्रम में शेयर बाजार के दिग्गज, नीति निर्माता और स्टार्टअप्‍स सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

***

एमजी/एआर/आरआरएस 


(रिलीज़ आईडी: 1983797) आगंतुक पटल : 189
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Kannada