कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

Posted On: 07 DEC 2023 2:19PM by PIB Delhi

2014 में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्रयोजना के आरंभ होने के बाद से इसके अंतर्गत जारी किए गए प्रमाणपत्रों की कुल संख्या के बारे में विवरण उपलब्ध है। डीएलसी का विवरण इस प्रकार है:

अवधि (1 अप्रैल-31 मार्च)

कुल डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

कुल केंद्र सरकार के कर्मचारी

2014-2015

109751

92658

2015-2016

1315150

726102

2016-2017

5058451

1102313

2017-2018

9901542

1262258

2018-2019

8994834

1503144

2019-2020

9965509

1901710

2020-2021

9897459

1957862

2021-2022

11191451

2372562

2022-2023

14129489

4269529

2023- 28 नवंबर, 2023

11310388

3789571

 

पेंशनभोगियों के लिए योजना को और अधिक सुलभ बनाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं:

  • लघु संदेश सेवा (एसएमएस) और सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और  यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर अंग्रेजी और हिंदी दोनों में लघु फिल्मों के माध्यम से समुचित प्रचार किया गया है।

  • मोबाइल फोन का उपयोग करके फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से डीएलसी जमा करने का नया मोड लॉन्च किया गया।

  • नवंबर, 2022 में बैंकों, पेंशनभोगी कल्याण संघों और मंत्रालयों/विभागों के समन्वय से  राष्ट्रव्यापी डीएलसी अभियान चलाया गया, जहां पेंशनभोगियों के लिए डीएलसी जमा करने के लिए शिविर आयोजित किए गए। इस संबंध में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से भी सहायता ली गई।

  • नवंबर 2023 के दौरान, विभाग ने पेंशन संवितरण बैंकों, मंत्रालयों /विभागों, यूआईडीएआई और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माध्यम से 100 शहरों में 500 स्थानों को कवर करते हुए एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 2.0 का आयोजन किया है। इस तरह के समर्पित अभियानों ने पेंशनभोगियों को अपने घर बैठे ही आसानी से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में सक्षम बनाया है।

  • पेंशनभोगी जागरूकता कार्यक्रम, बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम, सेवानिवृत्ति पूर्व परामर्श नियमित आधार पर, ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाते हैं ताकि डीएलसी, विशेषरूप से फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के बारे में सबको जानकारी दी जा सके और उसे लोकप्रिय बनाया जा सके।

यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

**

एमजी/एआर/एसके/एसके



(Release ID: 1983526) Visitor Counter : 214


Read this release in: English , Urdu , Tamil