नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खेत की पराली सहित जैव ऊर्जा स्रोतों से नई और नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए गए

Posted On: 06 DEC 2023 5:29PM by PIB Delhi

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत मंत्री ने बताया कि सरकार ने पंजाब राज्य सहित देश भर में खेत की पराली सहित जैव ऊर्जा स्रोतों से नए और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। इन कदमों में, अन्य बातों के साथ-साथ, निम्नलिखित शामिल हैं:

i. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने नवंबर, 2022 में 01.04.2021 से 31.03.2026 की अवधि के लिए 1715 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय के साथ राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम (एनबीपी) को दो चरणों में लागू करने के लिए अधिसूचित किया है। पहले चरण का बजट परिव्यय 858 करोड़ रुपये है। यह कार्यक्रम केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) प्रदान करके बायोएनर्जी संयंत्रों की स्थापना का समर्थन करता है। एनबीपी के बायोमास कार्यक्रम और अपशिष्ट से ऊर्जा कार्यक्रम घटक के तहत, परियोजना डेवलपर्स पंजाब राज्य के सभी जिलों सहित देश में कहीं भी जैव ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित कर सकते हैं। इन परियोजनाओं को सीएफए संबंधित योजना दिशानिर्देशों के अनुसार प्रदान किया जाता है।

ii. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने विभिन्न अपशिष्ट / बायोमास स्रोतों से संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) के उत्पादन के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने और बढ़ावा देने और प्राकृतिक गैस के साथ इसका उपयोग करने के उद्देश्य से 1 अक्टूबर 2018 को किफायती परिवहन की ओर सतत विकल्प (एसएटीएटी) पहल शुरू की है।

iii. जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कार्यान्वित गोबरधन योजना के तहत मॉडल सामुदायिक बायोगैस संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रति जिले 50.00 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध है।

iv. विद्युत मंत्रालय ने मौजूदा कोयला संचालित थर्मल पावर प्लांटों में बायोमास के मिश्रण को बढ़ावा देने के लिए समर्थ मिशन (थर्मल पावर प्लांट में बायोमास के उपयोग पर राष्ट्रीय मिशन) को अधिसूचित किया है।

v. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, पंजाब और हरियाणा राज्यों और राजस्थान और उत्तर प्रदेश के एनसीआर जिलों में बायोमास पेलेट संयंत्रों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए दिशानिर्देश अधिसूचित किए हैं।

 

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में जैव ऊर्जा परियोजनाओं में खेत की पराली के उपयोग के लिए जागरूकता पैदा करने की पहल की है।

विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय बायोमास मिशन ने थर्मल पावर संयंत्रों में बायोमास कोफायरिंग को बढ़ावा देने के लिए देश के 18 राज्यों में किसानों सहित विभिन्न हितधारकों के लिए 51 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

यह जानकारी केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने 5 दिसंबर, 2023 को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/एआर/केके/एसएस


(Release ID: 1983378)
Read this release in: English , Urdu