श्रम और रोजगार मंत्रालय

ईएसआईसी ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर आयोजित 23वीं विश्व कांग्रेस में "आईएसएसए विजन जीरो-2023" पुरस्कार प्राप्त किया

Posted On: 04 DEC 2023 3:59PM by PIB Delhi

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर आयोजित 23वीं विश्व कांग्रेस में "आईएसएसए विजन जीरो 2023" पुरस्कार प्राप्त किया। "विजन जीरो" कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण है, जो काम के सभी स्तरों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के तीन आयामों को एकीकृत करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017C9Z.jpg

 

श्रमिकों और उनके आश्रितों को चिकित्सा देखभाल और नकद लाभ के लिए दुर्घटना के बाद की व्यवस्था के अलावा रोकथाम की रणनीति को एकरूप करके कार्यस्थल पर सुरक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए ईएसआईसी को "आईएसएसए विजन जीरो- 2023" से सम्मानित किया गया। इसके अलावा यह पुरस्कार ईएसआईसी की ओर से सेवा वितरण में किए गए सुधारों के साथ-साथ आईटी सक्षम पहलों का उपयोग करके इसकी प्रशासनिक और परिचालन दक्षता में बढ़ोतरी को भी रेखांकित करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002NJ2K.jpg

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर आयोजित इस विश्व कांग्रेस में ईएसआईसी का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. राजेंद्र कुमार (महानिदेशक) ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

 

अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए)

अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) विश्व की सामाजिक सुरक्षा एजेंसियों और संगठनों को एक साथ लाने वाली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्था है। आईएसएसए का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा को लागू करने में उत्कृष्टता का समर्थन करके वैश्वीकृत विश्व में सामाजिक आयाम के रूप में गतिशील सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना साल 1927 में की गई थी और इसका मुख्यालय जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम कार्यालय में है। आईएसएसए पूरे विश्व में गतिशील सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों के निर्माण और प्रचार के लिए सदस्यों को सूचना, विशेषज्ञ सलाह, व्यावसायिक मानकों, व्यावहारिक दिशानिर्देशों और मंचों तक पहुंच प्रदान करता है। यह गतिशील सामाजिक सुरक्षा की सोच आईएसएसए के कार्यों के लिए एक रूपरेखा प्रदान करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003DIE0.jpg

 

दक्षिण एशिया के लिए आईएसएसए का संपर्क कार्यालय ईएसआईसी के मुख्यालयों से कार्य कर रहा है। यह संपर्क कार्यालय अनुसंधान के लिए सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विषयों पर आम सहमति के लिए भूटान, ईरान, नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान में सदस्य देशों के साथ बेहतर तरीके से समन्वय कर रहा है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004BF3N.jpg

*****

एमजी/एआर/एचकेपी/डीवी
 



(Release ID: 1982466) Visitor Counter : 286


Read this release in: Telugu , English , Punjabi