संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्राचीन संरक्षित स्मारकों की डिजिटल मैपिंग

प्रविष्टि तिथि: 04 DEC 2023 3:27PM by PIB Delhi

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान ( बीआईएसएजी ) के तकनीकी सहयोग से सितंबर 2023 में एक मोबाइल एप्लिकेशन-इंडियन हेरिटेजलॉन्च किया है, जिसमें लिखित सामग्री और इंटरैक्टिव डिजिटल मानचित्रों की सहायता से संरक्षित स्मारकों/क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई है। पहला चरण एएसआई के 143 टिकटयुक्‍त स्मारकों के साथ लॉन्च किया गया है।

यह जानकारी संस्कृति, पर्यटन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में दी।

*****


एमजी/एआर/आरपी/आरके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1982353) आगंतुक पटल : 428
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu