मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

हिंद महासागर टूना आयोग के डेटा संग्रह और सांख्यिकी पर 19वें कार्य दल की बैठक का आज मुंबई में उद्घाटन किया गया


टूना मछली के व्यापार से 2018 में 41 बिलियन डॉलर का वार्षिक योगदान

Posted On: 28 NOV 2023 3:15PM by PIB Delhi

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का मत्स्य पालन विभाग 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2023 तक हिंद महासागर टूना आयोग (आईओटीसी) के डेटा संग्रह और सांख्यिकी (डब्ल्यूपीडीसीएस19) पर 19वें कार्य दल की बैठक का आयोजन कर रहा है। इस बैठक का उद्घाटन मुंबई के सेंट रेगिस होटल में किया गया।

इस बैठक का आयोजन हिंद महासागर टूना आयोग और सरकार के मत्स्य पालन विभाग ने सयुक्त रूप से किया है। बैठक में विश्व भर के टूना मत्स्य पालन क्षेत्र से जुड़े प्रसिद्ध वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर मत्स्य पालन विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री नीतू कुमारी प्रसाद और महाराष्ट्र सरकार के मत्स्य पालन आयुक्त श्री अतुल पाटने भी उपस्थित थे।

टूना मछली और अन्य बड़ी पेलैजिक प्रजातियां, जैसे बिलफिश, शार्क और शंकुश आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। सिर्फ टूना मछली के निर्यात से वर्ष 2018 में 41 बिलियन डॉलर का वार्षिक व्यापार हुआ। इन प्रजातियों की अंतर्राष्ट्रीय दायरे में बेहतर प्रबंधन और संरक्षण के लिए सहयोगी प्रयासों की आवश्यकता है।

इंडोनेशिया, फ्रांस, स्पेन, यूरोपीय संघ (ईयू) के अन्य देशों, सेशेल्स, तंजानिया, ईरान, थाईलैंड, जापान, श्रीलंका, ओमान और भारत जैसे देशों के प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत रूप से बैठक में भाग लिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न अन्य देशों, हिंद महासागर टूना आयोग और वैज्ञानिक संगठनों के कई प्रतिभागी वर्चुअल मोड में भी बैठक में भाग ले रहे हैं।

इस दौरान बैठक में डेटा संग्रह, संकलन और आईओटीसी को रिपोर्टिंग में विभिन्न देशों द्वारा अपनाई गई मौजूदा वैज्ञानिक विधियों पर विचार-विमर्श एवं विश्लेषण होगा और हिंद महासागर क्षेत्र में डेटा संग्रह व सांख्यिकी के उन्नत और सरलीकृत तरीके प्रस्तुत किया जाएंगे। इस बैठक के बाद 4-8 दिसंबर, 2023 के दौरान उसी स्थान पर हिंद महासागर टूना आयोग की मुख्य वैज्ञानिक समिति की बैठक होगी, जिसमें हिंद महासागर में टूना और टूना जैसी प्रजातियों के सतत प्रबंधन से संबंधित वैज्ञानिक सिफारिशों के लिए डब्ल्यूपीडीसीएस और विभिन्न अन्य कार्य दलों की सिफारिशों पर विचार किया जाएगा।

***

एमजी/एआर/आरपी/वीएल/एसके



(Release ID: 1980428) Visitor Counter : 431


Read this release in: English , Urdu , Tamil , Telugu