शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनआईटी रायपुर में मनाया गया 'जन जातीय गौरव दिवस 2023'

रागा- द म्यूजिक क्लब द्वारा दी गई एक मनमोहक प्रस्तुति

Posted On: 26 NOV 2023 8:07PM by PIB Raipur

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता, भगवान बिरसा मुंडा के श्रद्धांजलि स्वरूप जन जातीय गौरव दिवस मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। 15 नवंबर से 26 नवंबर 2023 तक चलने वाला यह उत्सव आज संविधान दिवस के दिन पूर्ण हुआ | इसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों को पहचानना और उन्हें सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम का आयोजन आईटी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

डॉ. पी. मिश्रा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने के महत्व को विस्तार से बताया और इस अवसर को मनाने की प्रासंगिकता बताते हुए भगवान बिरसा मुंडा से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत को पहचानने की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजन समिति द्वारा जन जातीय गौरव दिवस पर एक व्याख्यान दिया गया जिसमें इस उत्सव पर जोर दिया गया और स्वदेशी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान के महत्त्व की बात की गई। इस कार्यक्रम ने जनजातीय पहचान को संरक्षित करने, उनके लचीलेपन को स्वीकार करने और समावेशिता को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ता द्वारा जनजातीय अधिकारों की सुरक्षा और राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए, राष्ट्र के सामंजस्यपूर्ण विकास में योगदान देने के लिए एकता और सम्मान की अपील के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इस आयोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दर्शकों के समक्ष एक पीपीटी प्रस्तुति का भी मंचन किया गया।

इसके बाद रागा- द म्यूजिक क्लब, एनआईटी रायपुर द्वारा एक मनमोहक प्रस्तुति दी गई। यह कार्यक्रम उपस्थित लोगों के उत्साह को बढ़ाने और उन्हें राष्ट्र के जनजातीय समुदायों की प्रासंगिकता और गंभीरता के बारे में सचेत करने में सफल हुआ।

यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं था बल्कि परिणामोन्मुख रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का एक अवसर था। इन गतिविधियों में आदिवासी विकास पर सेमिनार और कार्यशालाओं से लेकर छात्रों द्वारा आउटरीच पहल, आदिवासी उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित करना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना शामिल रहा , जिसमें नृत्य, नाटक, संगीत, पेंटिंग और आदिवासी समुदायों से जुड़े अन्य कला रूप शामिल रहे।


(Release ID: 1980017) Visitor Counter : 119
Read this release in: English , Urdu