सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा मेघालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे
प्रविष्टि तिथि:
23 NOV 2023 5:16PM by PIB Delhi
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा 24 और 25 नवंबर, 2023 को मेघालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) में शामिल होंगे। वह कल पहुंचेंगे और पूर्वी खासी हिल्स जिले के तिनरिंग गांव में आयोजित होने वाले वीबीएसवाई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शनिवार की सुबह केंद्रीय मंत्री लैत्कसे गांव में एक अन्य वीबीएसवाई कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र की प्रमुख योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी पहल है। अभियान के पहले चरण के हिस्से के रूप में मेघालय के चार जिलों में यह सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। 15 नवंबर, 2023 को झारखंड के खूंटी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई इस यात्रा के लिए देश भर में महत्वपूर्ण जनजातीय आबादी वाले विभिन्न स्थानों से एक साथ कई वैन को झंडी दिखाई गई, जो पहले दिन ही 259 ग्राम पंचायतों में 1 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता निर्माण करना और इन योजनाओं की 100 प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करना है। यह पहल नागरिकों को देश के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।
****
एमजी/एआर/एसकेजे/एसके/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1979384)
आगंतुक पटल : 154