सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आईईसी वैन को हरी झंडी दिखाई


पंजाब में सरकार की सबसे बड़ी आउटरीच पहल शुरू हुई: विकासशील भारत संकल्प यात्रा शुरू

Posted On: 22 NOV 2023 3:52PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशव्यापी आउटरीच पहल विकसित भारत संकल्प यात्रा ने पंजाब में अपनी शुरुआत के साथ एक नया अध्याय शुरू किया है। पंजाब राजभवन से शुरू हुई इस यात्रा को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 15 नवंबर, 2023 को झारखंड के खूंटी से शुरू हुई इस पहल ने, जो आदिवासी क्षेत्रों को समर्पित है, अब अपना विस्तार करते हुए पूरे देश को कवर कर लिया है।

यह यात्रा भारत सरकार द्वारा अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहल है। समावेशी विकास की जड़ से जुड़ी हुई इस पहल का लगातार यह उद्देश्य रहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ राष्ट्र के हर कोने तक 100 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाये। यह यात्रा व्यापक पहुंच, सूचना प्रसार और देश के विकास में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए नागरिकों को सशक्त बनाने के माध्यम से इस उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक है।

सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) वैन द्वारा संचालित जमीनी स्तर की गतिविधियों पर वास्तविक समय के अंकड़ो को व्यवस्थित रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन द्वारा विकसित एक पोर्टल पर कैप्चर किया जाता है। कुल 116 वैन पंजाब को कवर करने के लिए निर्धारित हैं, जिनमें से 3 पहले से ही एसएएस नगर में और अतिरिक्त 6 रूपनगर जिलों में 6 तैनात हैं। शेष वैन आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी, जो लगभग 13,000 ग्राम पंचायतों और लगभग 400 शहरी स्थानों को कवर करेंगी। हर दिन, ये वैन प्रमुख स्थानों पर दो बार रूकेंगी तथा स्वास्थ्य शिविर, आधार नामांकन और अन्य आवश्यक सेवाओं की सुविधा प्रदान करेगी।

यह विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे पंजाब में फैलेगी और एक परिवर्तनकारी शक्ति का रूप लेगी, जो सरकारी पहलों के दूरगामी प्रभाव को सुनिश्चित करेगी और राष्ट्र के भाग्य को आकार देने में नागरिकों के बीच सक्रिय भागीदारी की भावना को बढ़ावा देगी। यह महत्वपूर्ण यात्रा सभी के लिए एक न्यायसंगत और समृद्ध भारत के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

विकास की दिशा में एक बहुआयामी दृष्टिकोण के रूप में निर्मित की गई। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य समावेशी विकास की दिशा में एक ठोस प्रयास का प्रदर्शन करते हुए, समाज के सभी वर्गों तक सरकारी योजनाओं के लाभों का विस्तार करना है। जमीनी गतिविधियों में विभिन्न जन भागीदारी कार्यक्रम, जैसे लाभार्थियों के साथ बातचीत, ग्राम पंचायतों की उपलब्धियों के समारोह, ऑन-द-स्पॉट क्विज प्रतियोगिताएं और स्वास्थ्य शिविर, शामिल होंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का व्यापक लक्ष्य जागरूकता बढ़ाना और कल्याणकारी योजनाओं के लाभों, जैसे स्वच्छता, वित्तीय सेवा, बिजली, आवास और इसी तरह की अन्य सेवाओं आदि की सुविधा को प्रदान करना है। बहुत ज्यादा ध्यान दी गई योजनाओं में आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना शामिल हैं।

****

एमजी/एआर/आरपी/आईएम/एनजे


(Release ID: 1979058) Visitor Counter : 168
Read this release in: English , Urdu , Punjabi , Kannada