श्रम और रोजगार मंत्रालय

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या-अक्टूबर, 2023

Posted On: 20 NOV 2023 6:46PM by PIB Delhi

अक्टूबर, 2023 माह के लिए कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (आधार: 1986-87=100) क्रमशः 15अंक और 14अंक बढ़कर 1241 (एक हजार दो सौइकतालीस) हो गई।) और 1251 (एक हजार दो सौ इक्यावन) अंक पर पहुंच गई। कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के सामान्य सूचकांक में वृद्धि में प्रमुख योगदान क्रमशः 13.20और 12.48अंकों की सीमा तक खाद्य समूह से आया, जिसका मुख्य कारण चावल, गेहूं आटा, दालें, सब्जियां,दूध, प्याज, मिर्च (हरी), मिश्रित मसालों आदि की कीमतों में वृद्धि रही।

सभी राज्यों में सूचकांक में वृद्धि का रुझान रहा है। कृषि श्रमिकों के मामले में 5 राज्यों में 1 से 10 अंक, 13 राज्यों में 11 से 20 अंक और 2 राज्यों में 20 अंक से अधिक की वृदधि दर्ज की गई। तमिलनाडु 1427अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शीर्ष पर है जबकि हिमाचल प्रदेश 960अंकों के साथ सबसे नीचे है।

ग्रामीण श्रमिकों के मामले में 5 राज्यों में 1 से 10 अंक, 13 राज्यों में 11 से 20 अंक और 2 राज्यों में 20 अंक से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु 1415 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शीर्ष पर है जबकि हिमाचल प्रदेश 1011 अंकों के साथ सबसे नीचे है।

राज्यों के बीच,मुख्य रूप से चावल, गेहूं, आटा, प्याज, कदम साग/पालक आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-कृषि श्रमिकों और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-ग्रामीण श्रमिकों(क्रमशः 32 और 29 अंक) दोनों के लिए जम्मू और कश्मीर में अधिकतम वृदधि देखी गई। दोनों सूचकांकों में न्यूनतम वृद्धि केरल (प्रत्येक-प्रत्येक में 1 अंक) में हुई।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-कृषि श्रमिकों और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-ग्रामीण श्रमिकों पर आधारित मुद्रास्फीति की दर अक्टूबर, 2023 में 7.08 प्रतिशत और 6.92 प्रतिशतरही, जबकि सितंबर, 2023 में यह क्रमशः 6.70 प्रतिशत और 6.55 प्रतिशत और पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान क्रमशः 7.22 प्रतिशत और 7.34 प्रतिशत थी। इसी प्रकार, अक्टूबर, 2023 में खाद्य मुद्रास्फीति 8.42 प्रतिशत और 8.18 प्रतिशत रही, जबकि सितंबर, 2023 में यह क्रमशः 8.06 प्रतिशत और 7.73 प्रतिशतएवं पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान क्रमशः 7.05 प्रतिशत और 7.00 प्रतिशत थी।

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (सामान्य एवं समूह-वार)

समूह

कृषि श्रमिक

ग्रामीण श्रमिक

 

सितंबर, 2023

अक्टूबर, 2023

सितंबर, 2023

अक्टूबर, 2023

सामान्य सूचकांक

1226

1241

1237

1251

खाद्य

1166

1185

1171

1190

पान, सुपारी आदि

2004

2009

2014

2019

ईंधन एवंलाइट

1307

1308

1299

1299

कपड़े, बिस्तरऔर जूते

1261

1266

1307

1315

विविध

1274

1277

1278

1278

नवंबर, 2023 महीने के लिए सीपीआई-एएल और आरएल 20 दिसंबर, 2023 को जारी किए जाएंगे।

 

***

एमजी/एआर/एसके

  



(Release ID: 1978397) Visitor Counter : 200


Read this release in: English , Urdu , Punjabi