उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 11 NOV 2023 3:41PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी है। उनका संदेश इस प्रकार है-

मैं प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

अटूट श्रद्धा और खुशियों के साथ मनाई जाने वाली दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है, यह त्योहार लोगों के जीवन में आशा और सदाचार की भावना का संचार करता है।

दीपावली का त्योहार धार्मिक और सात्विक जीवन जीने एवं सभी परिस्थितियों में अपनी सर्वोत्तम क्षमता से अपना कर्तव्य निभाने में हमारे विश्वास को दृढ़ करता है।

यह दीपावली हमारे देश को समृद्धि और सफलता से भरे भविष्य की ओर ले जाने वाली आशा की किरण बने। इस दीपोत्सव का प्रकाश हमारे हृदय में ज्ञान, विवेक और करुणा का संचार करे।

*****

एमजी/एआर/एसके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 1976376) आगंतुक पटल : 316
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil