जल शक्ति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विशेष अभियान 3.0 - जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग की उपलब्धियाँ

प्रविष्टि तिथि: 08 NOV 2023 5:39PM by PIB Delhi

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी और जीआर) और उसके संगठनों ने 2 से 31 अक्टूबर, 2023 तक विशेष अभियान 3.0 गतिविधियों को सक्रिय रूप से चलाया और अधिकांश लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। अभियान अवधि के दौरान दो बार सचिव स्तर पर प्रगति की समीक्षा की गई और सचिव, डीओडब्ल्यूआर, आरडी और जीआर, सुश्री देबाश्री मुखर्जी ने 31 अक्टूबर, 2023 को कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान की निगरानी के लिए श्रम शक्ति भवन में विभिन्न प्रभागों का दौरा किया।

विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत विभाग की उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं:

 

क्र.सं.

पैरामीटर/गतिविधियाँ

समग्र लक्ष्य

उपलब्धियां

% उपलब्धियां

  1.  

स्वच्छता अभियान स्थल

350

350

100%

  1.  

अंतर-मंत्रालयी संदर्भ (कैबिनेट नोट)

1

1

100%

  1.  

संसदीय आश्वासन

10

6

60%

  1.  

सांसद संदर्भ

36

33

92%

  1.  

पीएमओ संदर्भ

9

9

100%

  1.  

लोक शिकायतें

65

65

100%

  1.  

लोक शिकायत अपील

19

19

100%

  1.  

भौतिक फ़ाइलों की समीक्षा करना और उन्हें छांटना

36593

36593 में से 10139 फाइलों को छांट दिया गया

100%

  1.  

-फ़ाइलों की समीक्षा एवं समापन

4333

4333 में से 270 फाइलें बंद हो गईं

100%

 

उक्त के अलावा:

. स्क्रैप निपटान के माध्यम से 4790320/- रु. का राजस्व अर्जित किया गया है; और

. स्थलों की सफाई/कबाड़ निपटान के माध्यम से 160969 वर्ग फुट क्षेत्र को मुक्त कराया गया है।

. 4 पीआईबी वक्तव्य जारी किए गए हैं।

. ट्विटर/फेसबुक/इंस्टाग्राम/यूट्यूब पर 225 ट्वीट/पोस्ट जारी किए गए हैं।

प्रशासनिक सुधार और शिकायत विभाग के तत्वावधान में 2 से 31 अक्टूबर, 2023 तक सभी केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, भारत सरकार के संलग्न/अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा विशेष अभियान 3.0 आयोजित किया गया है। अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाना और सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना है।

******

एमजी/एआर/आरपी/केके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1975758) आगंतुक पटल : 442
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu