विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत 'विशेष सफाई' अभियान सफलतापूर्वक चलाया

Posted On: 08 NOV 2023 5:25PM by PIB Delhi

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग एवं उससे जुड़े कार्यालयों ने विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत 'विशेष सफाई' अभियान सफलतापूर्वक चलाया। अभियान विधायी विभाग में दो चरणों में यानी प्रारंभिक चरण 15 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2023 तक और कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किया गया।

विधायी सचिव ने 1 अक्टूबर 2023 को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शास्त्री भवन के आसपास "स्वच्छता ही सेवा" अभियान चलाया। विशेष अभियान के दौरान कार्यालय कक्षों में सफाई एवं सफेदी की गई। गलियारों और अधिकारियों के कमरों में वृक्षारोपण किया गया। किताबें और फाइलें साफ की गईं. अप्रयुक्त फाइलों और पुस्तकों को रिकॉर्ड रूम में हटा दिया गया। विधायी विभाग में "स्वच्छता ही सेवा" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

एक पुराने और अप्रयुक्त वाहन के साथ अप्रयुक्त और अप्रचलित वस्तुओं की ई-नीलामी की गई और 4,50,871/- रुपये की आमदनी हुई। विधायी विभाग के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान के लिए शास्त्री भवन और उससे जुड़े कार्यालयों का दौरा किया। रोजाना लंबित मामलों का निपटारा किया जा रहा है।

****

एमजी/एआर/आरपी/केपी/डीए



(Release ID: 1975718) Visitor Counter : 170


Read this release in: English , Urdu