रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

उर्वरक विभाग ने विशेष अभियान 3.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

Posted On: 08 NOV 2023 4:53PM by PIB Delhi

उर्वरक विभाग और उसके 9 सार्वजनिक उपक्रमों ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक विशेष अभियान 3.0 के तहत स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में पूरे जोश के साथ भाग लिया। उर्वरक विभाग के सचिव द्वारा विशेष अभियान 3.0 की गतिविधियों की प्रगति की नियमित रूप से समय-समय पर निगरानी और समीक्षा की जा रही है। उर्वरक विभाग के सचिव ने आर्थिक सलाहकार के साथ 16.09.2023 को कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में तीसरे मुख्य सचिव सम्मेलन और स्वच्छता ही सेवा अभियान पर समीक्षा बैठक में भाग लिया।

उर्वरक विभाग और उसके 09 सार्वजनिक उपक्रमों के साथ 01.10.2023 को राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियानएक तारीख, एक घंटामनाया गया। शास्त्री भवन परिसर में उर्वरक विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व उर्वरक विभाग के सचिव ने उर्वरक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ 01.10.2023 को सुबह 10.00 बजे से 1 घंटे के लिए किया।

प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) को उर्वरक विभाग द्वारा सर्वोत्तम प्रथाओं में से एक के रूप में पहचाना गया है। स्वच्छ परिसर और किसानों के लिए उन्नत सुविधाओं के साथ पीएमकेएसके केंद्र स्वच्छता अभियान 3.0 का उत्कृष्ट उदाहरण बन गए हैं।

स्वच्छता विशेष अभियान 3.0 गतिविधियों में व्यापक भागीदारी के लिए भी जागरूकता पैदा की गई। इस संबंध में, उर्वरक विभाग और उसके सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा एक्स (पहले-ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से उनके द्वारा किए गए विभिन्न स्वच्छता अभियान 3 पहलों से संबंधित 420 से अधिक आधिकारिक ट्वीट किए गए थे।

रिकॉर्ड प्रतिधारण अनुसूची, संसदीय आश्वासनों, सार्वजनिक शिकायतों के निपटान, सांसदों के संदर्भों के अनुसार पुरानी फाइलों (भौतिक और -फाइलों दोनों) की समीक्षा और छंटनी, अभिलेखों का डिजिटलीकरण, कागजी काम में कमी, -कचरा, स्क्रैप सामग्री आदि के निपटान की दिशा में प्रगति करने के लिए उर्वरक विभाग और उसके सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा सभी प्रयास किए गए थे ताकि वे दक्षता में सुधार और स्थान खाली कर सकें। जनपथ भवन में उर्वरक विभाग के रिकॉर्ड रूम और शास्त्री भवन में उर्वरक विभाग के सम्मेलन कक्ष को स्वच्छता अभियान 3 पहल के हिस्से के रूप में नवीनीकृत किया गया था।

विशेष अभियान 3.0 की प्रगति की निगरानी डीएआरपीजी द्वारा एक समर्पित पोर्टल www.scdpm.gov.in पर भी की जाती है और उर्वरक विभाग द्वारा एससीडीपीएम पोर्टल पर नियमित आधार पर अद्यतन जानकारी अपलोड की जाती है।

****

एमजी/एमएस//केके/डीके



(Release ID: 1975707) Visitor Counter : 422


Read this release in: English , Urdu , Telugu