वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

वस्त्र मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए विशेष अभियान 3.0 चलाया

Posted On: 06 NOV 2023 4:35PM by PIB Delhi

वस्त्र मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकार में लंबित मामलों को कम करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के विजन से प्रेरणा लेते हुए लंबित मामलों के निपटान पर विशेष बल देने के साथ 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक विशेष अभियान 3.0 प्रारंभ किया।

यह अभियान 15 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक विशेष अभियान 3.0 के प्रारंभिक चरण के साथ शुरू हुआ, जिसमें मंत्रालय ने स्वच्छता अभियान स्थलों की समीक्षा और अंतिम रूप देने के लिए सांसदों/राज्य सरकार/पीएमओ, लोक शिकायत/लोक शिकायत अपील, संसद आश्वासनों, फिजीकल और इलेक्ट्रॉनिक दोनों फाइलों के संदर्भों की पहचान की।

विशेष अभियान 3.0 के कार्यान्वयन चरण में मंत्रालय (मुख्यालय), विकास आयुक्त कार्यालय (हस्तशिल्प/हथकरघा), वस्त्र मंत्रालय के तहत सभी पीएसयू, शिक्षा संस्थानों और क्षेत्रीय कार्यालयों में 2 अक्टूबर, 2023 से 31 अक्टूबर, 2023 तक एक विशेष अभियान आयोजित किया गया था, जिसमें स्वच्छता और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने पर फोकस किया गया था। फील्ड/आउटस्टेशन कार्यालयों पर बल दिया गया था, जो सेवा डिलीवरी के लिए काम कर रहे थे और सार्वजनिक संपर्क में थे। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के एससीपीडीएम पोर्टल www.scdpm.nic.in पर नियमित रूप से अभियान की अद्यतन स्थिति पोस्ट की गई।

अभियान के दौरान 431 स्थलों को सफलतापूर्वक साफ किया गया। इसके अलावा, इस अभियान अवधि के दौरान वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्रालय और क्षेत्रीय संगठनों में स्थलों का निरीक्षण किया और उन्हें स्वच्छता को अपने कार्यालय के कामकाज का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।

[एनजीओ गूंज के सहयोग से कपड़े, किताबें, स्टेशनरी, आदि दान करते अधिकारी]

इसके अलावा, 41,000 से अधिक फाइलों (फिजीकल और इलेक्ट्रॉनिक) की व्यापक समीक्षा की गई और लगभग 10,000 भौतिक फाइलों को हटा दिया गया और 1800 से अधिक ई-फाइलों को बंद कर दिया गया। इस गहन समीक्षा के परिणामस्वरूप, 69,793 वर्ग फुट स्थान को मुक्त किया गया है और स्क्रैप तथा अन्य अनावश्यक सामग्री के निपटान से 18,82,995 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

यह उल्लेख करना आवश्यक है कि संसद सदस्यों से प्राप्त 36 लंबित संदर्भों का विधिवत समाधान कर दिया गया है। इसके अलावा, अभियान के प्रारंभ में लंबित लोक शिकायतों के संबंध में 85 लोक शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

रिसाइकल पुन: उपयोग और उपयोग किए गए कपड़ों के निपटान को कम करने और उन्हें लैंडफिल से हटाने के श्रेष्ठ व्यवहारों के रूप में मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा कपड़े दान करने के लिए एक अभियान आयोजित किया गया था। उद्योग भवन के गेट नंबर 18 के प्रवेश द्वार पर डिब्बे रखे गए थे और अधिकारियों ने इस्तेमाल किए गए कपड़े दान करने के लिए इस अभियान में भाग लिया।

मंत्रालय ने ट्वीट्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के हैंडल के माध्यम से इन कार्यक्रमों की पहुंच को सक्रिय रूप से बढ़ाया। मंत्रालय सरकार द्वारा घोषित सभी अभियानों को सफल बनाने के लिए पूरे उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

***

एमजी/एमएस/एआर/आरपी/एजी/एसके



(Release ID: 1975156) Visitor Counter : 173


Read this release in: English , Urdu , Punjabi