सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

Posted On: 31 OCT 2023 6:48PM by PIB Delhi

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 31 अक्टूबर को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस दिन देशभर में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की स्मृति में 31 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस/नेशनल यूनिटी डे मनाया।

 

जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए, विभाग ने देश भर में अपने से जुड़े संस्थानों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके 31 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में दिल्ली में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

डीईपीडब्ल्यूडी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांग संस्थान और भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान केंद्र ने संयुक्त रूप से 31 अक्टूबर 2023 को राजघाट से लाल किले तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। लगभग 650 दिव्यांग व्यक्ति, संकाय सदस्य, पेशेवर, छात्र और कर्मचारी पीडीयूएनआईपीपीडी, आईएसएलआरटीसी और डीईपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी इस समावेशी रन फॉर यूनिटी में भाग लिया। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग, अखिल भारतीय दिव्‍यांग विधवा सेवा समिति, मां शक्ति संगठन ने भी राजघाट से लाल किला तक इस रन फॉर यूनिटी में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के लौह पुरुष माननीय सरदार वल्लभभाई पटेल की पद पूजा के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। कार्यक्रम में श्री राजीव शर्मा, संयुक्त सचिव, विकलांगता प्रभाग, श्री मृत्युंजय झा, निदेशक, डीईपीडब्ल्यूडी, एमएसजे एंड ई, भारत सरकार ने भाग लिया। कार्यक्रम में गांधी दर्शन समिति के निदेशक एवं पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर, संयुक्त सचिव, श्री राजीव शर्मा ने रन फॉर यूनिटी का नेतृत्व किया और दिव्यांग व्यक्तियों के बेहतर जीवन जीने के लिए सामाजिक समावेश, सम्मान, सुरक्षा और अवसर की आवश्यकता पर जोर दिया।

एकजुटता का शानदार प्रदर्शन करते हुए, दिव्यांगों सहित सभी क्षेत्रों के नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता रैली में भाग लिया।

विभाग के अन्य संस्थानों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों जैसे रन फॉर यूनिटी, प्रतिज्ञा ग्रहण समारोह, रंगोली, निबंध लेखन, वाद-विवाद आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए किया।

इन सभी गतिविधियों का आह्वान यह स्वीकार करते हुए कि एक राष्ट्र के रूप में हमारी ताकत मतभेदों को स्वीकार करने और एक समान लक्ष्य के लिए मिलकर काम करने की क्षमता में निहित है, किया गया।

***

एमजी/एआर/पीएस/एसएस  


(Release ID: 1973523) Visitor Counter : 507


Read this release in: Urdu , English , Punjabi