कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

सीवीसी 30 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 मना रहा है

Posted On: 30 OCT 2023 3:51PM by PIB Delhi

केंद्रीय सतर्कता आयोग निम्नलिखित थीम के साथ 30 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 मना रहा है:

"भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें,

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की शुरुआत आज सुबह 11 बजे सतर्कता भवन, नई दिल्ली में आयोग के अधिकारियों- श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और श्री अरविंद कुमार, सतर्कता आयुक्त- द्वारा सत्यनिष्ठा के शपथ दिलाने के साथ हुई।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के शुरुआती अभियान के रूप में, आयोग ने पहले तीन महीने की अभियान अवधि (16 अगस्त 2023 - 15 नवंबर 2023) का विवरण देते हुए निर्देश जारी किए थे। इस अवधि के दौरान सभी मंत्रालयों/विभागों/संगठनों द्वारा निम्नलिखित निवारक सतर्कता उपायों पर विशेष ध्‍यान दिया जाना है।

  1. जनहित प्रकटीकरण और सूचना प्रदाताओं की सुरक्षा (पीआईडीपीआई) संकल्प के संबंध में जागरूकता निर्माण,
  2. क्षमता संवर्धन कार्यक्रम,
  3. प्रणालीगत सुधार उपायों की पहचान और कार्यान्वयन,
  4. शिकायत निपटान के लिए आईटी का लाभ उठाना,
  5. परिपत्रों/दिशानिर्देशों/निर्देश पुस्तिकाओं को अद्यतन करना,
  6. 30.06.23 से पूर्व प्राप्त शिकायतों का निपटान।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के भाग के रूप में, केंद्रीय सतर्कता आयोग 2 नवंबर, 2023 को ‘अनुशासनात्मक कार्रवाई’ विषय पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित करेगा।

****

एमजी/एआर/आरपी/जेके/ओपी



(Release ID: 1973130) Visitor Counter : 3047


Read this release in: English , Urdu , Punjabi