संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने 'अपशिष्ट से कला' - 'स्क्रैप से मूर्तिकला' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

प्रविष्टि तिथि: 29 OCT 2023 6:48PM by PIB Delhi

विशेष अभियान 3.0 के एक भाग के रूप में, संस्कृति मंत्रालय ने ललित कला अकादमी, नई दिल्ली में 'अपशिष्ट से कला' - 'स्क्रैप से मूर्तिकला' प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें मंत्रालय के विभिन्न संगठनों के सर्वोत्तम रचनात्मक पहलों को प्रदर्शित किया गया। संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001XL77.jpg

प्रदर्शनी 31 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगी और जनता के लिए खुली रहेगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002C5N9.jpg

संस्कृति मंत्रालय के दिल्ली स्थित संगठनों और उत्तर पूर्व क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (एनईजेडसीसी) ने प्रदर्शनी में भाग लिया, जबकि दिल्ली के बाहर स्थित अन्य संगठनों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में प्रदर्शनी का आयोजन किया।

*****

एमजी/एआर/जेके/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1972862) आगंतुक पटल : 393
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Tamil