रक्षा मंत्रालय

गिनी की खाड़ी : यूरोपीय संघ और भारत ने पहला संयुक्त नौसेना युद्धाभ्यास किया

Posted On: 26 OCT 2023 2:20PM by PIB Delhi

क्षेत्र के समर्थन में नौसैनिक समुद्री सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ बनाने के प्रयास में भारत और यूरोपीय संघ के जहाजों ने गिनी की खाड़ी में संयुक्त युद्धाभ्‍यास आयोजित किया।

24 अक्टूबर, 23 को, यूरोपीय संघ (ईयू) और भारत ने गिनी की खाड़ी में अपना पहला संयुक्त नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया। इस युद्धाभ्‍यास का आयोजन 5 अक्टूबर, 2023 को ब्रुसेल्स में आयोजित यूरोपीय संघ-भारत समुद्री सुरक्षा वार्ता की तीसरी बैठक के बाद हुआ।

इस युद्धाभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना को आईएनएस सुमेधा, एक अपतटीय गश्ती जहाज, गिनी की खाड़ी में तीन यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के जहाजों - इटली के नौसेना जहाज आईटीएस फोस्करी, फ्रांस के नौसेना जहाज एफएस वेंटोसे, और स्पेन के नौसेना जहाज टॉरनेडो में शामिल हुआ। चार जहाजों ने घाना के तट से दूर अंतरराष्ट्रीय जल में सामरिक युद्धाभ्यास की एक श्रृंखला का अभ्यास किया, जिसमें बोर्डिंग अभ्यास, फ्रांस के जहाज वेंटोसे और भारतीय नौसेना जहाज सुमेधा पर लगे हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके उड़ान अभ्यास किया और जहाजों के बीच कर्मियों का परस्‍पर स्थानांतरण भी किया गया।

इस युद्धाभ्यास के बाद अकरा, (घाना) में एक ज्ञान साझा करने वाला सत्र आयोजित किया गया, जो परिचालन संबंधी जानकारी को बेहतर बनाने के लिए समुद्र में संयुक्त अनुभव पर आधारित था। इस सत्र में घाना के अधिकारियों, भारत के प्रतिनिधियों, यूरोपीय संघ और घाना में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के मिशनों के प्रतिनिधियों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में भी मदद की।

इन गतिविधियों में गिनी की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में तटीय राज्यों और याओंडे वास्तुकला का समर्थन करने के लिए भारत और यूरोपीय संघ की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने समुद्री सुरक्षा के बारे में यूरोपीय संघ-भारत सहयोग की व्यापकता और गतिशीलता को प्रतिबिंबित किया और समुद्र के कानून के बारे में संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (यूएनसीएलओएस) को बनाए रखने के साझा दृढ़ संकल्प का संकेत दिया।

 

*****

एमजी/एआर/आईपीएस/एसके



(Release ID: 1971911) Visitor Counter : 300