जल शक्ति मंत्रालय
विशेष अभियान 3.0 में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग की उपलब्धियाँ
Posted On:
23 OCT 2023 5:53PM by PIB Delhi
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी और जीआर) त्योहार के उत्साह के साथ विशेष अभियान 3.0 में भाग ले रहा है। यह भारत सरकार के सभी केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और संलग्न/अधीनस्थ कार्यालयों में भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं शिकायत विभाग के तत्वाधान में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान ने एक और सार्थक सप्ताह पूरा किया है।
डीओडब्ल्यूआर, आरडी और जीआर सचिव सुश्री देबाश्री मुखर्जी ने लंबित मामलों के निपटान और स्वच्छता अभियानों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभाग और उसके संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। सचिव ने सभी प्रतिभागियों से लंबित मामलों के समाधान में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि अभियान के तहत लक्ष्य अगले सप्ताह तक हासिल कर लिए जाएं।
20 अक्टूबर, 2023 को समाप्त सप्ताह में अभियान के अंतर्गत विभाग की निर्धारित लक्ष्यों के विपरीत उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं:
क्रमांक
|
पैरामीटर/गतिविधियाँ
|
ओवरऑल लक्ष्य
|
20 अक्टूबर 2023 को समाप्त हुए सप्ताह की उपलब्धियां
|
1.
|
स्वच्छता अभियान स्थल
|
350
|
350
|
2.
|
अंतर-मंत्रालयी रेफरेंस (कैबिनेट नोट)
|
1
|
1
|
3.
|
संसदीय आश्वासन
|
10
|
6
|
4.
|
सांसदों के रेफरेंस
|
36
|
19
|
5.
|
पीएमओ रेफरेंस
|
9
|
9
|
6.
|
सार्वजनिक आपत्तियां
|
65
|
48
|
7.
|
सार्वजनिक आपत्तियों पर अपील
|
19
|
10
|
8.
|
फिजिकल फ़ाइलों की समीक्षा और छंटाई
|
30615
|
21726 में से 6531फाइलें हटाई गईं
|
9.
|
ई-फाइल्स
|
4125
|
2423 में से 172 फाइलें बंद की गई
|
10.
|
स्क्रैप निपटान के माध्यम से उत्पन्न राजस्व
|
|
3570312/- रुपए
|
11.
|
खाली जगह (वर्ग फुट में)
|
|
160969 वर्ग फुट
|

******
एमजी/एआर/पीके/डीके
(Release ID: 1970214)